लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि केंद्र में अगली सरकार किसकी होगी और प्रधानमंत्री कौन बनेगा इसका फैसला गठबंधन करेगा। उन्होंने कहा कि चार चरणों के मतदान में भाजपा की गिनती बिगड़ी चुकी है। अब वो विकास पर बात नहीं करते और न ही किसानों की आय दोगुना करने की बात करते हैं। अखिलेश ने कहा कि भाजपा समझ चुकी है कि अब वह केंद्र में सरकार नहीं बनाने वाली है। ऐसे में वह आईटी, सीबीआई और ईडी की मदद ले रहे हैं। अखिलेश बोले कि यह पहली बार है जब आचार संहिता लागू होने के बाद जांच एजेंसियों का इस्तेमाल किया जा रहा है। केंद्र की सरकार लोगों को डराना चाहती है लेकिन अब भाजपा सरकार नहीं बनने वाली।
Post Top Ad
Sunday, 5 May 2019
गठबंधन तय करेगा किसकी होगी सरकार, कौन होगा प्रधानमंत्री – अखिलेश यादव
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment