मरीज की मौत पर परिजनों ने विरोध किया तो सुरक्षा गार्डों ने परिजनों को चैनल बंद कर लाठियों से पीटा | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Sunday, 5 May 2019

मरीज की मौत पर परिजनों ने विरोध किया तो सुरक्षा गार्डों ने परिजनों को चैनल बंद कर लाठियों से पीटा

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के चौक थाना क्षेत्र स्थित किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) के ट्रॉमा सेंटर में सुरक्षा गार्डों की गुंडई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में सुरक्षाकर्मी चैनल बंद करके डंडे से एक तीमारदार को फर्स पर गिरा-गिराकर पीटते दिखाई दे रहे हैं। पीड़ित फर्स पर जान बचाने की गुहार लगा रहा है। चीख रहा है चिल्ला रहा है लेकिन गार्डों के पास तक जाने की किसी की हिम्मत नहीं हो रही है। वीडियो में दिख रहे गुंडे सुरक्षागार्डों की असलियत वीडियो बता रहा है। तीमारदारों की पिटाई का ये कोई पहला मामला नहीं है इससे पहले भी सुरक्षागार्डों की करतूत प्रकाश में आ चुकी है। केजीएमयू में तैनात सुरक्षा कर्मियों की गुंडई का सामना आये दिन यहाँ आने वाले मरीज और तीमारदार झेलते हैं। लेकिन इस संबंध में केजीएमयू प्रशासन मीडिया को बयान देने से बच रहा है।केजीएमयू के ट्रामा सेंटर में शनिवार देर रात एक बार फिर सुरक्षाकर्मियों की गुंडई वीडियो में कैद हो गई। आरोप है कि ट्रामा सेंटर में डॉक्टरों की लापरवाही से मरीज की मौत हो गई। तीमारदारों ने जब इसका विरोध किया तो तैनात सुरक्षाकर्मियों ने चैनल बंद करके डंडे से पीटा। आरोप है कि सूचना पर पहुंची पुलिस भी चैनल के बाहर खड़ी मूकदर्शक बनी रही। जानकारी के अनुसार, दुबग्गा क्षेत्र निवासी फैजना दुर्घटना में घायल गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन फैजान को लेकर केजीएमयू के ट्रामा सेंटर पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों की लापरवाही के चलते उनके मरीज फैजान की मौत हो गई। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो ट्रामा सेंटर में तैनात गार्डो ने चैनल बंद कर दिया। इसके बाद लाठियों से बेरामी से पीटने लगे। घटना के दौरान रात करीब एक बजे से प्रॉक्टर से लेकर कुलपति को फ़ोन लगाते रहे। लेकिन फ़ोन उठा नहीं। तड़के 4:30 बजे आर्थोपेडिक डॉ संतोष कुमार ने मामले का संज्ञान लिया।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad