ग्रामीण इलाके के विद्यार्थियों को सरल भाषा के द्वारा शिक्षित कर रहा एज एजुकेशन | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Sunday, 5 May 2019

ग्रामीण इलाके के विद्यार्थियों को सरल भाषा के द्वारा शिक्षित कर रहा एज एजुकेशन

लखनऊ। पूरे देश में तेजी के साथ आगे बढ़ रहे एज एजुकेशन की तरफ से आधिकारिक सभा का आयोजन राजधानी लखनऊ के नाका थाना क्षेत्र स्थित एक निजी होटल में रविवार को किया गया। इसमें सामाजिक और शिक्षा क्षेत्र के कई दिग्गज मौजूद रहे।एज एजुकेशन की निदेशक आकांक्षा अस्थाना के द्वारा एजुकेशन की नई वेबसाइट तथा मोबाइल एप्लीकेशन लांच की गई। इस नई वेबसाइट तथा मोबाइल एप्लीकेशन के द्वारा विद्यार्थी कैसे शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं इसके विषय में भी बताया गया। साथ ही फैशन शिक्षा तथा सैंदर्य शिक्षा के विषय में जानकारी मुहैया कराई गई। महिला सशक्तिकरण पर प्रकाश डालते हुए नारी शक्ति को हर क्षेत्र में बढ़ावा देने के लिए उन्होंने सभी को प्रोत्साहित भी किया।एजुकेशन के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर विवेक श्रीवास्तव ने इस शैक्षिक कार्यक्रम के दौरान कंप्यूटर शिक्षा को प्रोत्साहित करते हुए अपनी नई वेबसाइट edgeeducation.in के विषय में जानकारी दी। जिसमें विद्यार्थियों तथा कंप्यूटर संस्थान प्रबंधकों को मुहैया कराई जाने वाली सभी सुविधाओं के विषय में जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को सरल भाषा के द्वारा शिक्षित करने के लिए ऑनलाइन नोट्स की भी सुविधा दी गई है जिसका श्रेय सहायक केंद्र प्रभारी शिवानी गुप्ता को जाता है।ग्रामीण क्षेत्रों में कंप्यूटर शिक्षा के अभाव को देखते हुए एजुकेशन के द्वारा रोजगारपरक तथा कंप्यूटर प्रशिक्षण योग्य सरल भाषीय पुस्तकों का प्रकाशन किया गया है। जिससे सभी विद्यार्थी कंप्यूटर शिक्षा को आसानी से ग्रहण कर सकते हैं। इन पुस्तकों के प्रकाशन तथा पुस्तक सामग्री का निर्णय प्रभारी आशुतोष श्रीवास्तव के द्वारा किया गया है।एजुकेशन के प्रबंधक संचालन विशाल श्रीवास्तव ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ माइक्रोएज स्किल डेवलपमेंट के विषय में जानकारी देते हुए स्किल डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया तथा शैक्षिक कार्यक्रम में इंटीग्रल यूनिवर्सिटी से बाबर खान उपस्थित रहे।इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण शिक्षा योजना को संबोधित करते हुए तथा उपस्थित सभी अतिथियों को इस अभियान की ओर प्रोत्साहित करते हुए राष्ट्रगान के साथ इस कार्यक्रम का समापन किया गया। संपूर्ण कार्यक्रम को ज्ञानेंद्र जायसवाल के द्वारा संचालित किया गया एवं एडवोकेट श्याम नारायण बाजपेई, एडवोकेट इन तिवारी एवं एडवोकेट सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad