जमीन बेचकर अनिल लूटा रहा था रूपये ,परिवार कर रहें थे विरोध
>> एक पिस्टल ,एक देशी कट्टा और 18 कारतूस किया बरामद
पटना ( अ सं ) । एय्यास और बदमाश किस्म के व्यक्ति से उसके घर वाले परेशान थे। जमीन बेचकर ,अनिल सिंह अपने दोस्तों में लूटा रहा था। पत्नी और बेटे ने विरोध शुरू किया तो अनिल सिंह दोनों पर हमले की तैयारी करने लगा और हथियार जुटा कर रखा था। डीएसपी मनोज कुमार पांडे के निर्देश पर बिक्रम थाने की पुलिस ने छापेमारी कर अनिल सिंह को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया ।
बेनिबिगहा गांव निवासी अनिल सिंह ,एय्यासी को लेकर जमीन -जायदाद बेचकर अपने दोस्तों संग मस्ती करने में लूटा रहा था। इसको लेकर परिवार विरोध में खड़ा हो गया ।इसके बाद विवाद शुरू हो गया । जमीन बेचने पर रोक लगाने से अनिल सिंह गुस्से में था और पत्नी एवं बेटे को ही रास्ते से हटाने / हमला करने के लिए तैयारी कर रहा था। घटना के पूर्व इसकी भनक परिवार को लग गयी । परिवार वालों ने हथियार देख लिया ,इसके बाद वरीय पुलिस अधिकारियों को सूचना दिया ।
डीएसपी ,पालीगंज मनोज कुमार पांडे ने बिक्रम थाने की पुलिस को कार्रवाई का निर्देश दिया । पुलिस ने बीती रात छापेमारी कर अनिल सिंह को दबोच लिया । पुलिस ने अनिल सिंह के पास से एक देशी पिस्टल, एक देशी कट्टा, 18 कारतूस बरामद किया हैं । पुलिस की सक्रियता से एक बड़ी घटना टल गयी ।

No comments:
Post a Comment