उन्नाव। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर मंगलवार सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां बस व कार में भिड़ंत हो गई। घटना में कार सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची यूपीडा की एम्बुलेंस से सभी को लखनऊ ट्रामा सेंटर भेजा गया है। यह घटना उन्नाव के हसनगंज कोतवाली क्षेत्र स्थित टोल टैक्स प्लाजा पर सुबह करीब 6 बजे की है। प्लाजा के चार नंबर लेन पर खड़ी बस में पीछे से कार भिड़ गयी। कार दिल्ली से जौनपुर जा रही थी। घायलों में गौरव, प्रदीप, निर्भय, राजीव शामिल हैं।
Post Top Ad
Tuesday, 7 May 2019
बस व कार की जोरदार टक्कर, चार की हालत गंभीर
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment