हाईटेंशन लाइन छूने से शादी में आए हाथी और महावत की दर्दनाक मौत | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Tuesday, 7 May 2019

हाईटेंशन लाइन छूने से शादी में आए हाथी और महावत की दर्दनाक मौत

सुल्तानपुर। सुल्तानपुर जिले के अखंड नगर थाना क्षेत्र के अलीपुर बाजार में एक शादी में आए हाथी व उसके महावत की 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। थानाध्यक्ष अजय प्रताप यादव ने बताया कि हाथी को जब लाया गया था तो रास्ता समतल था लेकिन वापस लौटते वक्त किसी ने रास्ते में मिट्टी डाल दी जिससे रास्ते की ऊंचाई बढ़ने से बिजली का तार हाथी के माथे पर छू गया। हाथी व महावत की मौके पर ही मौत हो गई। हाथी के मालिक सदानंद पांडेय ने थाने पर तहरीर दी है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad