‘सांड की आंख’ में एक्टिंग डेब्यू कर रही आमिर की बहन | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Saturday, 4 May 2019

‘सांड की आंख’ में एक्टिंग डेब्यू कर रही आमिर की बहन

नई दिल्ली। अनुराग कश्यप की आने वाली फिल्म ‘सांड की आंख’ के आज कल काफी चर्चा हो रही है। फिल्म से मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की बहन बॉलीवुड में एक्टिंग डेब्यू करने जा रही हैं।

मीडिया रिपोर्ट  है कि इस फिल्म से आमिर खान की बहन निखत खान भी अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। शूटर दादी के कैरेक्टर के साथ, कई और भी कैरेक्टर हैं जिनको फिल्म की स्टोरीलाइन में काफी अहमियत दी गई है। उनमें से एक किरदार को आमिर खान की बहन निखत भी निभा रही हैं। अगर यह बात सच साबित होती है तो तो निखत का यह बॉलीवुड में एक्टिंग डेब्यू फिल्म होगा।

हालांकि, अब तक निखत के किरदार को लेकर कोई बड़ी जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन कहा जा रहा है कि फिल्म में निखत एक महारानी का किरदार निभाएंगी। इतना ही नहीं उनका इस फिल्म में कोई कैमियो या गेस्ट रोल नहीं बल्कि पूरी फिल्म में उनका काफी अहम किरदार रहने वाला है। वैसे इस फिल्म में तापसी और भूमि के साथ प्रकाश झा और विनीत सिंह भी अहम किरदार में हैं।

प्रोड्यूसर हैं निखत खान
निखत बॉलीवुड में इस फिल्म से बस एक्टिंग डेब्यू करने वाली हैं बाकी वह काफी कम उम्र से फिल्म प्रोड्यूसर हैं। जी हां! निखत ने 90 के दशक में फिल्म ‘तुम मेरे हो’ का निर्माण किया था। इसमें वह अपने पिता के साथ को-प्रोड्यूसर थीं। इसके बाद 2002 में ‘हम किसी से कम नहीं’ में निखत ने बतौर कॉस्टयूम अस्सिटेंट काम किया था। पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनके पति का नाम है संतोष हेगड़े। निखत के दो बच्चे हैं एक बेटा और एक बेटी। नाम हैं श्रवण हेगड़े और सेहर हेगड़े।

फिल्म ‘सांड की आंख’ आगामी 25 अक्टूबर को रिलीज की जानी है। इसमें में तापसी और भूमि हरियाणा की उम्रदराज शूटर दादी का रोल निभा रहीं हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad