कपल्स की लाइन लगती है इस गली में, वजह जानकर हो जाएगें हैरान | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Tuesday, 7 May 2019

कपल्स की लाइन लगती है इस गली में, वजह जानकर हो जाएगें हैरान

सच ही कहा है, यह दुनिया हैरानीजनक अजूबों से भरी पड़ी है। दुनियाभर में ऐसी कई जगहों के बारे में शायद आपने भी सुना हो, जिनको लेकर लोगों के बीच एक खास तरह की मान्यता होती है। आज हम एक ऐसी ही अनूठी जगह के बारे में आपको बताने जा रहे हैं, जहां पर किस करने के लिए कपल घंटों लाइन में लगने को भी तैयार रहते हैं और अपनी बारी का इंतजार करते हैं।

यह अनूठी जगह मेक्सिको में स्थित है। इस जगह के बारे में ऐसा माना जाता है कि कि यहां पर किस करने पर दोनों 15 साल तक खुश रहेंगे। इसके पीछे दो लवर्स की कहानी भी है। यह जगह असल में एक बेहद पतली गली है जिसका नाम है एल कैलेजन डेल बेसो। इसका मतलब होता है किस की गली। यह सेंट्रल मेक्सिको के गुआनाजुआतो में है।

इस गली का इतिहास ये है कि दो लवर्स यहां बालकनी में बैठकर किस किया करते थे। लड़की डोना कार्मेन धनी परिवार से थी, जबकि लड़का लुईस गरीब फैमिली से। डोना के पिता ने उसे प्यार करने की इजाजत नहीं दी, इसलिए लुईस ने उसके घर की खिड़की और बालकनी के सामने एक कमरा किराए पर ले लिया।

डोना के पिता को लुईस से उसका मिलना-जुलना अच्छा नहीं लगता था। डोना पर बाहर जाने तक पाबंदी लगा दी गई। इधर लुईस ने डोना से मिलने और प्यार का तरीका निकाल लिया। उसने डोना के घर की खिड़की और बालकनी के सामने एक कमरा किराए पर ले लिया। डोना का परिवार इस बात से अंजान रहा। एक दिन डोना के पिता का इसकी भनक लग गई। उसने गुस्से में अपनी बेटी का कत्ल कर दिया। पिता ने धारदार हथियार से अपनी बेटी की छाती पर हमला किया।

कुछ लोग यह भी कहते हैं कि लुईस उसे बचाने के लिए बालकनी से कूदा, लेकिन नीचे गिरते ही उसकी गर्दन टूट गई। जिस कमरे में डोना रहा करती थी, वहां अब एक गिफ्ट की दुकान है। कपल उस बालकनी में आकर अपना नाम लिखते हैं और संदेश छोड़ आते हैं। खिड़की पर ताले भी लगाते हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad