वॉशिंगटन: हेट क्राइम की शिकार 13 साल की भारतीय बच्ची धृति नारायण की मदद के लिए हजारों लोगों ने हाथ बढ़ाया है। मदद के लिए लोगों ने इतना दिल खोला है कि 8 दिन में बच्ची के इलाज के लिए 6 लाख डॉलर (करीब 4.17 करोड़ रुपये) जुटाए गए हैं। ग्रेड 7 की स्टूड़ेंट धृति जब सनीवले में सड़क पार कर रही थी तब इशाह पीपल्स (34) ने कार से उस पर हमला कर दिया। इशाह पूर्व सैनिक है और पोस्ट-ट्रॉमेटिक स्ट्रेस डिसऑर्डर से पीडि़त है। वह इराक युद्ध भी लड़ चुका है। उसने धृति को मुस्लिम समझकर उस पर हमला किया। इस हमले में धृति का भाई और पिता को भी चोट आई लेकिन धृति गंभीर रूप से घायल हो गई। इस समय धृति लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर है।
हमलावर पीपल्स को कोई चोट नहीं आई। अब वह हत्या की कोशिश के मुकदमे का सामना कर रहा है और फिलहाल जेल में है। बच्ची की मदद के लिए अपील 8 दिन पहले की गई थी और अब तक 12,400 से ज्यादा लोगों ने पैसे दान किए हैं। टारगेट 5 लाख डॉलर था और यह 6 लाख डॉलर के आंकड़े को पार कर चुका है।

No comments:
Post a Comment