लखनऊ। चुनाव ड्यूटी में तैनात एक अधिकारी की बूथ पहुंचने के बाद अचानक तबियत बिगड़ गई। पुलिस की मदद से उनको माल स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
इन्दिरा नगर निवासी 39 वर्षीय पुनीत सिंह की पीठासीन अधिकारी के पद पर ड्यूटी लगी थी। पोलिंग पार्टी के साथ वह रविवार की शाम को प्राथमिक विद्यालय सुरती खेड़ा आबिद नगर मलिहाबाद के बूथ संख्या 67 पर पहुंचे। यहां पहुंचने के बाद अभिलेख भरते समय अचानक उनको अस्थमा का दौरा पड़ा। उनकी तबियत काफ ी बिगड़ गई। पोलिंग पार्टी के अन्य सदस्यों ने उनकी भरसक मदद की। स्थानीय डॉक्टर बुलाया गया। इसके बाद पुलिस की मदद से अस्पताल भेजा गया। पुनीत सिंह एचएएल में कार्यरत थे। पुनीत सिंह अपने पीछे पत्नी प्रतिष्ठा सिंह के अलावा डेढ़ साल की बेटी दृष्टि और सवा छह साल की अपूर्वा को पीछे छोड़ गए हैं।

No comments:
Post a Comment