प्रदेश सरकार ने नई चीनी मिलें लगा किसानों की समृद्धि के नए द्वार खोले : सीएम योगी | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Sunday, 5 May 2019

प्रदेश सरकार ने नई चीनी मिलें लगा किसानों की समृद्धि के नए द्वार खोले : सीएम योगी

गोरखपुर 5 मई ।सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बसपा सरकार में पूर्वांचल की 21 चीनी मिलें बेच दी गईं। अब जब सीबीआई मायावती के खिलाफ चीनी मिलों की बिक्री को लेकर जांच कर रही तो उन्हें दिक्कत हो रही है। जनता के हितों की ऐसी लूट खसोट बर्दाश्त नहीं होगी। भाजपा की केंद्र एवं प्रदेश सरकार ने रिकार्ड अवधि में नई चीनी मिलें लगा कर उनका संचालन शुरू किया। किसानों की समृद्धि के नए द्वार खोले।

मुख्यमंत्री आज रविवार को पीपीगंज के बसंत बहार मैरेज हॉल में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं और अध्यक्षों के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। आह्वान किया कि जनता के बीच जाए और केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं पर चर्चा करें। सीएम ने कहा कि दो साल पहले गेहूं क्रय केंद्र नहीं चलते थे। किसानों को एक कुंतल की कीमत 900 रुपये मिलती थी। लेकिन अब 1860 रुपये प्रति कुंतल गेहूं की खरीद कर कीमत किसान के खाते में भेजी जा रही है। केंद्र एवं प्रदेश सरकार की लाभकारी योजनाओं का लाभ सीधे उनके खाते में पहुंचाया जा रहा है जबकि पूर्ववर्ती सपा-बसपा सरकार में योजनाओं को लाभ बिचौलिए उठा लेते थे। पूर्ववर्ती सरकारों ने जनता को ठगने का कार्य किया। पूर्ववर्ती सरकारों द्वारा 30 साल में जमा किए गए कचरे को साफ करने में वक्त लग रहा है। सीएम ने कहा कि बीआरडी मेडिकल कालेज बिकने के कगार पर था, लेकिन अब वहां सारी सुविधाएं मिल रही हैं। सीएम ने उपचुनाव में मिली हार का जिक्र करते हुए कहा कि गोरखपुर से बाहर के लोग पूछते थे कि क्या गोरखपुर के लोगों को विकास पसंद नहीं है? कार्यकर्ताओं से कहा कि जैसे स्वयं उनके चुनाव में लगते थे, भाजपा प्रत्याशी रवि किशन के लिए वैसे ही लगें।
कार्यकर्ता सम्मेलन को भाजपा प्रत्याशी रविकिशन एवं विधायक फतेह बहादुर सिंह ने भी संबोधित किया। सम्मेलन का संचालन हियुवा के संयोजक एवं मत्स्य पालन विभाग के अध्यक्ष रमाकांत निषाद और अध्यक्षता भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष  ने किया। सम्मेलन में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, उपेन्द्र दत्त शुक्ला, जनार्दन तिवारी, विजय शंकर यादव, गंगा जायसवाल, , महेंद्र मिश्र, मकसूदन मिश्र, मुकुट मिश्रा, गोरख सिंह, बृजेश यादव, ठाकुर वर्मा काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
__________
कार्यकर्ताओं को दिए चुनाव प्रचार के टिप्स

सीएम ने कहा कि 7 मई को सभी कार्यकर्ता घर-घर जनसंपंर्क करें।
विकास योजनाओं की सेल्फी लेकर वायरल करें।
प्रतिदिन 3 घंटे अपने बूथ पर कार्य करें।
हर घर पर भाजपा का झंड़ा लगाएं।
________
बंद कमरे में एक घंटे तक चली सीएम की बैठक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को भाजपा और हियुवा के कार्यकर्ताओं के साथ सम्मेलन के बाद कैम्पियरगंज विधानसभा के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बंद कमरे में बैठक की। इस बैठक में भाजपा विधायक रवि किशन शुक्ला एवं विधायक फतेह बहादुर सिंह भी उपस्थित रहे। यह बैठक तकरीबन एक घंटे तक चली।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad