मल्लावां
क्षेत्र के ग्राम तेंदुआ में रेपर मशीन द्वारा भूसा बनाते समय निकली चिंगारी से खेतों में आग लग गई । जिसमें तेंदुआ गोसवा व नेवादा के किसानों की लगभग 70 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई रविवार की दोपहर 1:00 बजे आग लगी जैसे ही आग लगी गांव में कोहराम मच गया तथा लोग अपने खेतों की तरफ भागने लगे खेतों में लगे इंजन मशीन चलाकर पानी निकाला गया तेज हवा चलने की वजह से विद्युत सप्लाई भी उस समय बंद थी । इसलिए ग्रामीणों को आग काबू करने के लिए काफी मशक्कत करनी पडी । गांव के लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी फायर ब्रिगेड मौके पर आकर तथा ग्रामीणों के सहयोग से 3:00 बजे आग पर काबू पाया प्रभारी निरीक्षक महे श कुमार गोले भी ग्रामीणों का सहयोग करते हुए देखे गए बताया जाता है इस आग की चपेट में गोसवा निवासी बबलू , राजेश, चंदन मूल नारायण प्रेम सागर ,विमलेश, सुनील ,रुकमंगल, संजय सोनी , रामचंद्र ,जीत बहादुर नेवादा निवासी राम प्रकाश ,राजीव श्याम लाल ,सोने लाल , जीवन आदि की फसल जलकर राख हो गई । राजस्व विभाग को इस नुकसान की सूचना दे दी गई है । समाचार लिखे जाने तक कोई भी राजस्व विभाग का अधिकारी व कर्मचारी घटनास्थल पर नहीं पहुंचा था । जिससे आसपास के गांव के रहने वाले लोगों में आक्रोश व्याप्त है बताया जाता है इस नुकसान में ऐसे लोगों के भी परिवार थे जिनकी 15 व 20 दिन में लड़कियों व लडको की शादी करना था किसानों को गेहूं की फसल ही एक मात्र सहारा था ।

No comments:
Post a Comment