अपराधियों ने मोटरसाइकिल से ओवर टेक कर पकड़ कर मारी गोली
>> हत्या और गोलीबारी के मामले में अनिल शर्मा जा चुका है जेल
पटना ( अ सं ) । सूबे में बालू ,बबाल बन गया हैं । जहां देखें वहीं बालू को लेकर हत्या और गोलीबारी हो रही हैं । रविवार को बालू विवाद में पालीगंज के मेरा गांव निवासी अनिल शर्मा की गोली मारकर ,भोजपुर में हत्या कर दिया गया हैं ।यह अलग बात हैं की अनिल शर्मा पूर्व में हत्या के आरोप में जेल जा चुके हैं ।
देर शाम पालीगंज में जैसे ही यह सूचना मिली की मेरा गांव निवासी अनिल शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दिया गया है।यह खबर सनसनी की तरफ फैल गयी और जितने जुबान उतनी बातें होने लगी । अनिल शर्मा इन दिनों बालू के कारोबारियों के साथ जुड़ा था और भोजपुर में बालू का कारोबार मिलकर कर रहा था। इसको लेकर कुछ लोगों से विवाद चल रहा था। रविवार को अनिल शर्मा ,सहार थाना क्षेत्र के बरूही गांव के समीप पहुंचा था की पीछे से दो मोटरसाइकिल पर सवार चार लोगों ने अनिल शर्मा को पकड़ लिया और मोटरसाइकिल पर से उतार कर शरीर में ताबड़तोड़ 6 गोलियां दाग दिया । जिससे अनिल शर्मा की मौत मौके वारदात पर हो गयी । घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी भाग गये ।
गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग जुटे और पुलिस को जानकारी दिया । पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दिया और आसपास के इलाके को सील कर छापेमारी की जा रही हैं ।
ऐसा बताया जाता हैं की पूर्व में जमीनी विवाद को लेकर अनिल शर्मा ने कई की हत्या और गोलीबारी भी किया था। उक्त मामले में अनिल शर्मा जेल जा चुके थे ।

No comments:
Post a Comment