तपती दोपहरी में घिसट घिसट चल किया मतदान | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Monday, 6 May 2019

तपती दोपहरी में घिसट घिसट चल किया मतदान

रायबरेली। पांचवे चरण के आम चुनाव में अव्यवस्थाओं का बोलबाला रहा। कई मतदान केंद्रों में सामान्य सुविधाओं की कमीं रही। जिससे कई महिलाओं की तबियत भी खराब हो गई। बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए आवश्यक सुविधाएं तक मुहैया नही हो सकी। सरेनी विधानसभा में सेमपरपहा के बूथ संख्या 275 में एक दिव्यांग को व्हीलचेयर नही मिल पाई। वोट डालने जब दिव्यांग पहुंचा तो उसकि गाड़ी को मतदान केंद्र के गेट पर ही खड़ा कर लिया गया। और किसी व्हीलचेयर की व्यवस्था नही की गई। दिव्यांग कड़ी धूप में तपती जमीन पर घिसटकर कर बूथ पर पहुंचा औऱ अपना वोट डाला। उल्लेखनीय है कि इस दौरान मतदान केंद्र पर सेक्टर मजिस्ट्रेट भी मौजूद थे, जब तरुणमित्र मीडिया कर्मियों ने इस संबंध में जानकारी चाही तो उल्टा उन्ही पर उन्होंने अपना गुस्सा उतारते हुए अभद्रता की।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad