हरदोई- अपनी जिम्मेदारियों से मुंह मोड़ रहीं आंगनवाड़ी कर्मचारी विभागीय जिम्मेदार मौन | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Monday, 6 May 2019

हरदोई- अपनी जिम्मेदारियों से मुंह मोड़ रहीं आंगनवाड़ी कर्मचारी विभागीय जिम्मेदार मौन

पाली,हरदोई।अपनी जिम्मेदारियों से मुंह मोड़ने की आदि हो चुकी आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रिया नही कर रही स्वास्थ्य कार्यक्रमों मे सहयोग बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की प्राथमिक रीड कही जाने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रिया अपने कार्य के प्रति कितनी लापरवाह और उदासीन है इसकी एक बानगी तब देखने को मिली जब भरखनी विकास खण्ड के उपकेन्द्र भैलामऊ के प्राथमिक विद्यालय मे सम्पन्न हुए सुपोषण मेले मे कुल आठ आँगनबाड़ी कार्यकर्त्रियो मे मात्र नीलम देवी, संगीता देवी, आशा देवी ने उपस्थित रजिस्टर पर हस्ताक्षर करने के बाद बहाना बनाकर एक एक कर निकली सुपोषण मेले मे बच्चों गर्भवती और धात्री महिलाओं को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रही एएनएम प्रेमा देवी समेत आशा संगिनी गीता सिंह ने बताया कि पूरे उपकेन्द्र मे यदि एक दो आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियो को छोड़ दिया जाये तो ज्यादा तर स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रति इसका रवैया संतोषजनक नही है उनका कहना है कि मीटिंग मे प्रभारी चिकित्सा अधिकारी के समक्ष इस मुद्दे को उठाया जायेगा ।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad