सुलतानपुर। जिले के सारंगपुर गांव में तालाब ने नहाने गए दो बच्चों की मंगलवार को डूबने से मौत हो गई। दो बच्चों की हुई एक साथ मौत से गांव में शोक व्याप्त है। परिवार में कोहराम मचा है।
जानकारी के अनुसार, जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के सारंगपुर गांव निवासी घनश्याम का 12 वर्षीय बेटा सुजल व इसी गांव के सूर्यभान सिंह का बेटा 10 वर्षीय पीयूष गांव के अन्य कुछ बच्चों के साथ गांव में स्थित तालाब में सुबह करीब दस बजे नहाने गए थे। जहां तालाब में दोनों बच्चे पानी मे डूब गए। इस बात की सूचना जैसे ही ग्रामीणों को मिली काफी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। दोनों बच्चों को तालाब से बाहर निकाला गया। सूचना पर पहुंची डायल 100 की पुलिस की मदद से दोनों को जिला अस्पताल सुल्तानपुर ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। गांव के लोग भी इतनी बड़ी घटना को लेकर स्तब्ध हैं।

No comments:
Post a Comment