चुनाव ड्यूटी में लगे सात पुलिसकमियों को फूड प्वाइजनिंग | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Tuesday, 7 May 2019

चुनाव ड्यूटी में लगे सात पुलिसकमियों को फूड प्वाइजनिंग

लखनऊ। लोकसभा चुनाव में ड्यूटी में लगाए गए आधा दर्जन से अधिक पुकिसकर्मी फूड प्वाइजनिंग का शिकार बन गए। चुनाव ड्यूटी में आगरा जनपद से भेजे गए छह सिपाहियों के अलावां एक सिपाही रौनाही थाने के यूपी डायल हंड्रेड से जुड़ा है। सभी सात सिपाहियों का इलाज सीएचसी सोहावल पर चल रहा है।

बता दें कि सोमवार 6 मई को लोकसभा चुनाव के दिन सात पुलिसकर्मी फूड प्वाइजनिंग का शिकार बन गए। इन सभी पुलिसकर्मियों की चुनाव सुरक्षा में ड्यूटी सोहावल क्षेत्र के ग्राम दिगम्बरपुर पोलिंग बूथ पर लगी थी। इनमें से आगरा जिले में तैनात राजेंद्र सिंह,राम अवतार सिंह,दूबर सिंह,निहाल सिंह,नंदकिशोर, विशंभर सहित आधा दर्जन पुलिसकर्मी व एक सिपाही यूपी डायल 100 रौनाही थाने से जुड़ा रूपेश पाठक सहित सात पुलिसकर्मी दिन भर दिगम्बरपुर गांव के पोलिंग बूथ पर चुनाव ड्यूटी में लगाए गए थे। इन सभी पुलिस कर्मियों की चुनाव के दौरान भोजन करने के बाद रात में तबियत बिगड़ने लगी।

फूड प्वाइजनिंग का शिकार बन चुके सभी पुलिस कर्मियों को उल्टी व दस्त होने लगी। दूसरे दिन मंगलवार को हालात ज्यादा बिगड़ती देख सभी बीमार पुलिस कर्मियों को इलाज के लिए सीएचसी सोहावल पर भर्ती कराया गया जहां इन सभी सिपाहियों की हालत में सुधार दिख रहा है। सीएचसी सोहावल पर तैनात फार्मेसिस्ट कृपा शंकर उपाध्याय ने बताया कि दूषित भोजन करने से सभी सिपाही फूड प्वाइजनिंग का शिकार बने है। उपचार के बाद अब सिपाहियों की हालात में सुधार दिख रहा है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad