पीएम मोदी पर अखिलेश ने किया पलटवार, चुनाव हार रही है बीजेपी | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Sunday, 5 May 2019

पीएम मोदी पर अखिलेश ने किया पलटवार, चुनाव हार रही है बीजेपी

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। अखिलेश ने पीएम के कांग्रेस और सपा के साथ मिलकर बसपा सुप्रीमो मायावती को अंधेरे में रखने वाले बयान पर पलटवार किया। अखिलेश यादव ने कहा कि पीएम मोदी ने अपने सुर बदल लिए हैं क्योंकि लोकसभा चुनाव के पहले चार चरणों के बाद भाजपा पिछड़ रही है। उनका अंकगणित गलत साबित हो रहा है। उन्हें पता है कि वे सरकार नहीं बना पाएंगे। वे विकास, किसानों की आय के बारे में बात नहीं कर रहे हैं, भाजपा सिर्फ लोगों को गुमराह करना चाहती है। अखिलेश ने कहा कि एसपी, बीएसपी और आरएलडी तय करेगी कि सरकार किसकी बनेगी और कौन पीएम बनेगा।

शनिवार को उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में एक रैली में पीएम मोदी ने कहा था कि सपा कांग्रेस पर नरम रवैया अपना रही है। पीएम ने आरोप लगाया कि महागठबंधन की आड़ में सपा ने मायावती का इस्तेमाल किया। अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधा और दावा किया कि वह केवल 1 फीसदी आबादी का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने कहा, ”वह (पीएम मोदी) 180 डिग्री के पीएम हैं, बीजेपी के लोग जो कहते हैं उसके ठीक उलट करते हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad