थानागद्दी।लोकसभा चुनाव में सीएम योगी का प्रत्याशियों के लिए तूफानी दौरा जोरों पर है। रविवार को सीएम योगी आदित्यनाथ जौनपुर पहुंचे। पूर्वांचल में अंतिम दौर के चुनाव में सीएम योगी आदित्यनाथ प्रत्याशियों के लिए जनसभा कर माहौल बनाने में और पार्टी प्रत्याशियों को विजयी बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाह रहे हैं। जौनपुर की जनसभा में सीएम ने विरोधियों को भी जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि जो काम कांग्रेस नहीं कर पाई वो काम मोदी सरकार ने कर दिखाया। पाकिस्तान के खूंखार आतंकवादी जैश ए मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर को अन्तर्राष्ट्रीय आतंकवादी घोषित कराया, जो अब कुत्ते की मौत मारा जाएगा।
लोकसभा चुनाव में थानागद्दी के कृषक इण्टर कालेज के मैदान में मछलीशहर भाजपा प्रत्याशी वीपी सरोज के पक्ष में चुनाव प्रचार करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित करते हुए अपने 20 मिनट के भाषण में कांग्रेस व बुआ-बबुआ पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि 2017 उत्तर प्रदेश में दो लड़कों की जोड़ी बनी थी जिसे जनता ने खारिज कर दिया। अखिलेश और राहुल की जोड़ी दो बैलों की जोड़ी थी। वहीं प्रियंका वाड्रा पर प्रहार करते हुए कहा कि वह बच्चों को गालियां सिखा रही हैं। योगी ने कहा कि 23 मई के बाद बुआ और बबुआ दोनों एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए दिखेंगे। बुआ कहेंगी कि मैने गुंडों का साथ दिया तो बबुआ बोलेंगे कि मैने पिता की बात न मानकर बहुत बड़ी गलती कर दी। चुनाव के बाद दोनों के बीच मारपीट होगी तो हम भी तैयार रहेंगे और पहले से ही हम एडवाइजरी जारी करेंगे कि इनके लूटपाट व मारकाट का शिकार प्रदेश का गरीब, किसान नौजवान नहीं होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने सपा, बसपा व कांग्रेस पर जमकर तंज कसा। करीब आधे घंटे की जनसभा के बाद सीएम योगी आजमगढ़ के लिए रवाना हो गए।
वही कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुशील उपाध्याय व संचालन संजय सिंह ने किया।
इस मौके पर मंच पर केराकत विधायक दिनेश चौधरी, जफराबाद विधायक डाक्टर हरेन्द्र सिंह, मडियाहू विधायक लीना तिवारी, पिंडरा विधायक अवधेश सिंह, मडियाहू विधानसभा प्रभारी अजयेंद्र दुबे सहित अन्य भाजपाई गण उपस्थित रहे।
Posted by : shri prakash verma
Post Top Ad
Sunday, 5 May 2019
जौनपुर। बेमौत मारा जाएगा मसूद अजहर – योगी
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment