सोने-चांदी के जेवरात समेत नकदी बरामद
लखनऊ। राजधानी लखनऊ की नाका पुलिस ने दो शातिर लुटेरों को गिरफ्Þतार किया है। पकड़े गये आरोपितों के पास से सोने-चांदी के जेवरात,लूट में प्रयुक्त बाइक व 72 सौ रूपये की नकदी बरामद हुई है। पुलिस आरोपितों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करने में जुटी है। ।
नाका प्रभारी निरीक्षक विश्वजीत सिंह ने बताया कि चेकिंंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो शातिर लुटेरे राजाजीपुरम टैम्पो स्टेंड पर खड़े है जो किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। इस सूचना पर एसएसआई रणजीत सिंह ने पुलिस फोर्स के साथ उक्त स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी कर दोनों आरोपित को दबोच लिया। आरोपितों के पास से चोरी की सोने-चांदी के जेवरात समेत नकदी बरामद हुई। पूछताछ में आरोपितों ने अपना नाम दीपक गुप्ता निवासी सरोजनीनगर व सचिन मौर्या निवासी मोहनलालगंज बताया है। एसएसआई रणजीत कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गये दोनों आरोपित रिक्शे व टैम्पो से सवार होकर जाने वाली महिलाओं को निशाना बनाकर चेन व पर्स लूटकर बाइक से फर्राटा भरते हुए फरार हो जाते थे। आरोपितों के खिलाफ विभिन्न थाना क्षेत्र में कई मुकदमे दर्ज है और कई बार जेल भी जा चुके हैं।
Post Top Ad
Sunday, 5 May 2019
महिलाओं से लूट करने वाले दो लुटेरे गिरफ्तार
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment