पुलिस को चकमा देकर साथी फरार
लखनऊ । बंथरा पुलिस ने टेलीकाम कार्यालय से चोरी हुए टावर के सामान के साथ एक चोर को गिरफ्तार करने का दावा किया है। हालांकि चोर का एक साथी पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से बरामद टावर मशीनों की कीमत 17 लाख 6 हजार बतायी है। फिलहाल पुलिस फरार साथी की तलाश में जुटी है।
बंथरा प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि टेलीकॉम कार्यालय से टावर की तीन मशीन,केबिल व जम्फर की चोरी हुई थी। इस संबंध में केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो शातिर चोर चनखरा के आगे जंगल में चोरी के माल को बेचने की फिराक में हैं। इस सूचना पर पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर उक्त स्थान पर पहुंचकर एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया,जबकि दूसरा साथी भागने में कामयाब रहा। पकड़े गये आरोपित ने अपना नाम पंकज पाल निवासी लोनी कटरा जनपद बाराबंकी बताया है। आरोपित ने पूछताछ में चोरी की बात कबूल की है।
Post Top Ad
Sunday, 5 May 2019
टॉवर मशीन के साथ चोर गिरफ्तार
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment