लंबे समय तक एक जगह खड़े या बैठकर काम करने से अक्सर लोगों को पैर दर्द की दिक्कत का सामना करना पड़ता है। कई बार पैरों का दर्द इतना असहनीय हो जाता है कि लोग उसके लिए पेनकिलर का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन बार-बार पेनकिलर का सेवन करना सेहत को भारी नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में पेनकिलर की जगह घरेलू उपचारों के जरिए पैर दर्द से छुटकारा पाना एक अच्छा विकल्प रहेगा। इसलिए आज हम आपको पैर दर्द का घरेलू इलाज (Leg Pain Home Remedies) के बारे में बता रहे हैं।
पैर दर्द के घरेलू उपचार :
1. अगर आप रोजाना के पैर दर्द से परेशान है, तो ऐसे में गर्म पानी में नमक डालें और 10-15 मिनट पैर रखकर बैठें। इससे पैर दर्द के साथ पैरों की सूजन में भी राहत में मिलेगी।
2. रात में सरसों के तेल से पैरों के तलवों की मालिश ब्लड सर्कुलेशन सामान्य हो जाता है। जिससे कुछ ही देर में पैर दर्द में आराम मिलता है।
3. पैरों के दर्द को दूर करने में लौंग का तेल भी बेहद फायदेमंद होता है। इसके लिए आप लौंग के तेल से पैरों की हल्के हाथों से मसाज करें।

No comments:
Post a Comment