Twitter लाया धमाकेदार नया फीचर | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Tuesday, 7 May 2019

Twitter लाया धमाकेदार नया फीचर

नई दिल्ली। ट्विटर ने नया फीचर लॉन्च किया है। जिसमें यूजर्स अब जिफ, फोटो और वीडियो का इस्तेमाल रीट्वीट में कर सकते हैं। नया फीचर iOS और एंड्रॉयड पर रोलआउट किया जा रहा है। मोबाइलं ट्विटर.कॉम पर भी आप ये फीचर का उपयोग कर सकते हैंं हालांकि डेस्कटॉप वर्जन के लिए कंपनी ने फिलहाल ये फीचर लॉन्च नहीं किया हैं। ट्विटर ने कहा कि कुछ ब्रैंड और यूजर्स ने इस फीचर का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है।

ट्विटर का मानना है कि इस फीचर की मदद से यूजर्स अब अपने कमेंट और रीट्वीट को अच्छे से फ्रेम कर सकते हैं। कंपनी ने एक बयान में कहा कि इस फीचर को लाने में उसे किन किन चैलेंजे्स का सामना करना पड़ा।

बता दें कि अगर फिलहाल कोई यूजर किसी ट्वीट को रीट्वीट करता है तो वो सिर्फ टेक्स्ट को ही जोड़ सकता है लेकिन इस फीचर की मदद से अब यूजर्स रिप्लाई में जिफ, मीम और दूसरी चीजों को भी जोड़ सकते हैं।

ट्विटर ने कहा, ‘हमने महसूस किया कि किसी भी यूजर के लिए यह मुश्किल है कि वह किसी री-ट्वीट में मौजूद कंटेंट को आसानी से समझ सके। ऐसा हमारे लंबे लेआउट के कारण होता है। इस समस्या के समाधान के लिए हमने मूल ट्वीट को एक छोटो बॉक्स में रख दिया है और मीडिया के लिए पूरी जगह दी है।’

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad