ज्वैलर्स दे रहे अक्षय तृतीया पर एडवांस बुकिंग का ऑफर | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Tuesday, 7 May 2019

ज्वैलर्स दे रहे अक्षय तृतीया पर एडवांस बुकिंग का ऑफर

अक्षय तृतीया के शुभ मुहूर्त पर ज्यादा बिक्री के लिए कई ब्रांडेड ज्वेलर्स ने एडवांस बुकिंग का ऑफर भी दिया है। कई तो ईएमआई पर गहनों की खरीद की पेशकश कर ग्राहकों को लुभा रहे हैं। इससे सोने की बिक्री बढ़ने की उम्मीद है।

एडवांस बुकिंग के जरिये आप दस फीसदी पैसा देकर सोने या उसके गहनों की खरीद कर सकते हैं और बाकी पैसा बाद में दे सकते हैं। प्री बुकिंग में आप 10 या 15 फीसदी पैसा देकर गहना घर ले जा सकते हैं और बाकी का पैसा किस्तों या एकमुश्त चुकाया जा सकता है। ऐसे में अगर किसी के पास सात मई को एकमुश्त सोना खरीद का पैसा नहीं है तो वे भी इसका लाभ उठा सकते हैं। ब्रांडेड ज्वेलर्स और ई-कॉमर्स साइटों पर तो ईएमआई में आभूषण खरीद का मौका भी मिल रहा है।

भीड़भाड़ से बचने का तरीका

कल्याण ज्वेलर्स ने अपने ग्राहकों के लिए प्री बुकिंग स्कीम लांच की है और इसे भीड़भाड़ और लंबे इंतजार से बचते हुए कभी भी इसकी खरीद कर सकते हैं। कल्याण ज्वेलर्स के चेयरमैन टीएस कल्याणरमन का कहना है कि प्री बुकिंग में पिछली बार से 30 फीसदी ज्यादा वृद्धि दिख रही है। टाइटन ज्वेलरी डिवीजन के प्रमुख सीके वेंकटरमन ने भी कहा कि इस बार बाजार में उत्साह दिख रहा है और पिछले पांच सालों की तुलना मे ज्यादा कारोबार का अनुमान है।

उम्मीद : 10 से 15 फीसदी ज्यादा बिक्री होगी

कारोबारियों का मानना है कि इस बार सात मई को अक्षय तृतीया पर गहनों का कारोबार दस से 15 फीसदी ज्यादा रहेगा। जबकि पिछले कुछ सालों में इसमें सुस्ती रही थी। इस बार यह शुभ मुहूर्त शादी-ब्याज के सीजन से ठीक पहले और महीने के शुरुआती दिनों में पड़ रहा है, ऐसे में कारोबारियों को बेहतर बिक्री की आस बंधी है। इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौरभ गाडगिल ने भी 15 से 20 फीसदी ज्यादा बिक्री का भरोसा जताया है।

दो हजार रुपये सस्ता है सोना

सोना पिछले दो माह में करीब दो हजार रुपये लुढ़का है और यह चार माह के निचले स्तर पर है। सोना फरवरी में 34 हजार रुपये प्रति दस ग्राम के करीब था, जो अभी 32720 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया है। हालांकि 22 कैरेट का सोना अभी करीब 31500 रुपये के करीब है। इससे भी कारोबारियों को ज्यादा ग्राहकी होने की उम्मीद है।

डिजिटल गोल्ड भी अच्छा विकल्प

डिजिटल गोल्ड भविष्य के लिए सोना जुटाने का विकल्प है। इसमें एक रुपये से भी सोना खरीदा जा सकता है। फोनपे, पेटीएम समेत ज्यादातर पेमेंट वॉलेट ने डिजिटल गोल्ड अकाउंट खोलने की सुविधा देना शुरू कर दिया है। डिजिटल गोल्ड में निवेश किया गए प्रत्येक रुपया 99.5 फीसदी शुद्धता वाले 24 कैरेट के सोने की खरीद में निवेशित होता है। इसमें कोई मेकिंग चार्ज नहीं है और सुरक्षा का भी भय नहीं होता। इसके लिए कोई लॉकर शुल्क नहीं है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad