नई दिल्ली। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) बोर्ड से 10वीं या 12वीं की परीक्षा देने वाले छात्रों का इंतजार थोड़ी देर में खत्म होने वाला है। बोर्ड ने दोपहर तीन बजे ICSE 10वीं और ISC 12वीं के परिणाम घोषित करने का समय तय किया है। छात्र रिजल्ट देखने के लिए बोर्ड कि आधिकारिक वेबसाइट या एसएमएस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। यहां हम आपको रिजल्ट देखने का पूरा तरीका विस्तार से बता रहे हैं।
ICSE बोर्ड की दसवीं परीक्षा में इस बार 1.8 लाख छात्र शामिल हुए थे। CISCE बोर्ड आज दोपहर तीन बजे इनके परीक्षा परिणामों की घोषणा कर देगा। छात्रों को करीब एक महीने से इस पल का इंतजार थे। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। छात्रों को रिजल्ट देखने में किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए बोर्ड ने अतिरिक्त व्यवस्था की है। बोर्ड ने ऑनलाइन के अलावा एसएमएस से भी रिजल्ट देखने की सुविधा छात्रों को दी है।
बता दें कि पिछले वर्ष काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्ज़ामिनेशन (सीआईएससीई) ने आईसीएसई (10वीं) के उत्तीर्ण अंक को 35 फीसद से घटाकर 33 प्रतिशत और आईएससी (12वीं) के उत्तीर्ण अंक को 40 फीसद से घटाकर 35 प्रतिशत कर दिए थे। इससे उम्मीद है कि अधिक से अधिक छात्र पास होंगे।
रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.cisce.org और www.results.cisce.org पर घोषित किए जाएंगे। काउंसिल के मुख्य कार्यकारी और सचिव गैरी अराथून ने बताया कि परीक्षा परिणाम जारी होने के 48 घंटे बाद छात्र इसे डिजी लॉकर से भी प्राप्त कर सकते हैं। छात्र काउंसिल द्वारा जारी मोबाइल नंबर पर मैसेज करके भी परीक्षा परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिये उनको अपनी कक्षा के साथ अपनी यूनिक आईडी 09248082883 पर मैसेज करना होगा।
2:15 PM: ISC Class 12th Result 2018
पिछले वर्ष CISE बोर्ड की ISC 12वीं क्लास की परीक्षा में 80,880 छात्र शामिल हुए थे। इसमें से 97.63 प्रतिशत छात्र पास हुए थे। पिछले साल के रिजल्ट में लड़कियों ने बाजी मारी थी। लड़कियों का पास प्रतिशत 94.96 था और लड़कों का 91.26 प्रतिशत था।
2:05 PM: सात दिन में री-चेकिंग के लिए कर सकते हैं आवेदन
रिजल्ट घोषित होने के बाद अगर किसी छात्र को लगता है कि उसे अपनी कॉपियां दोबारा चेक करानी हैं तो वह सात दिन के भीतर रीचेकिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही छात्र सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए सात दिन के अंदर आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा परिणाम जारी होने के साथ ही बोर्ड इसके लिए भी कार्यक्रम जारी करेगा। इसके लिए छात्रों को बोर्ड की वेबसाइट पर ही आवेदन करना होगा।
ऑनलाइन ऐसे जांचे ICSE / ISC का रिजल्ट
Step 1: आधिकारिक वेबसाइट (cisce.org) पर जाएं ।
Step 2: करियर पोर्टल के लिंक पर क्लिक करें।
Step 3: लॉगिन आईडी और पासवर्ड डालें।
Step 4: क्रेडेंशियल दर्ज करने के बाद ‘एग्जाम सिस्टम’ पर क्लिक करें।
Step 5: मेन्यू बार खुलेगा। मेन्यू बार पर ‘ICSE’ या ‘ISC’ परिणाम पर क्लिक करें।
Step 6: रिपोर्ट पर क्लिक करें।
Step 7: स्कूल का रिजल्ट प्राप्त करने के लिए ‘रिजल्ट टैब’ पर क्लिक करें।
Step 8: रिजल्ट दिखाई देगा, इसे डाउनलोड कर लें।
SMS से ऐसे चेक करें ICSE/ISC रिजल्ट
– एसएमएस से रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपनी यूनिक आईडी नंबर का प्रयोग करना होगा।
– इसके लिए छात्रों को 09248082883 पर एसएमएस भेजना होगा।
– 12वीं के छात्रों को ISC 1234567 (सात अंकों की यूनिक आईडी) लिखकर ऊपर दिए नंबर पर एसएमएस भेजना होगा।
– 10वीं के छात्रों को ICSE 1234567 (सात अंकों की यूनिक आईडी) लिखकर ऊपर दिए नंबर पर एसएमएस करना होगा।
– इसके बाद छात्रों को अपने मोबाइल स्क्रीन पर रिजल्ट दिख जाएगा। छात्रों का रिजल्ट कुछ इस तरह दिखेगा: पूरा नाम, इसके बाद विषयवार अंक प्राप्त हो जाएंगे।
क्या है ICSE और ISC में अंतर
ICSE का मतलब है इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकंडरी एजुकेशन, जबकि ISC का मतलब है इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट। इन दोनों के लिए CISCE काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन ही परीक्षा करवाता है। दरअसल, ICSE और ISC पाठ्यक्रम को अलग-अलग ग्रेडिंग के लिए तैयार किया गया है। ICSE 10वीं कक्षा के छात्रों के लिए CISCE द्वारा आयोजित परीक्षा है। वहीं CISCE 12 वीं कक्षा के छात्रों के लिए ISC परीक्षा आयोजित करता है। आईएससी परीक्षा में, छात्रों को अंग्रेजी विषय तो लेना अनिवार्य है इसके अलावा वो बाकी विषय खुद चुन सकते हैं।
गौरतलब है कि पिछले साल आईसीएसई परीक्षा परिणाम काफी अच्छा (98.51 प्रतिशत) रहा था। वहीं,आईएससी रिजल्ट 96.21 प्रतिशत रहा था। आईएससी 12वीं में 7 स्टूडेंट्स ने टॉप किया था। उधर, आईसीएसी 10वीं में नवी मुंबई के सेंट मेरी के स्वंय दास ने 99.40 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप किया था।

No comments:
Post a Comment