नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा ने बिलबोर्ड म्यूजिक अवार्ड्स 2019 समारोह में 1.8 करोड़ रुपये की ड्रेस एवं ज्वेलरी पहन अपना जलवा बिखेरी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, प्रियंका ने अपनी स्टाइल स्टेटमेंट से सभी का दिल जीता। उन्होंने इस दौरान जुहैर मुराद हॉट कोट्यूर गाउन पहना था, जो उन पर खूब अच्छा लग रहा था। प्रियंका ने इस दौरान टिफनी एंड कंपनी के 5,600 डॉलर के डायमंड के ईयरिंग और इसकी मैचिंग के 12,000 डॉलर के ब्रेसलेट का चुनाव किया था। दोनों टी कलेक्शन ब्रांड के थे, लेकिन इन सब में सबसे निराली चीज उनकी नेकलेस और पेडेंट थी।
अभिनेत्री ने गले में 11,000 डॉलर के टिफनी के हार्डवियर बॉल पेंडेंट, 55,000 डॉलर का विक्टोरिया ग्रेजुएटेड लाइन नेकलेस और 165,000 डॉलर का सर्किट डायमंड नेकलेस पहन रखा था, जो सभी के लिए आकर्षण का केंद्र था। अभिनेत्री ने इसके साथ ही टिफनी के 2300 डॉलर के टी वायर रिंग, टी टू चेन रिंग और दूसरी वाइट गोल्ड टी वायर रिंग पहन रखी थी, जिनकी कीमत क्रमश: 850 और 825 डॉलर थी। इसके साथ ही उन्होंने यीजी की न्यूड पीवीसी (जूती) 50,000 डॉलर की और स्वरोवस्की के 3,620 डॉलर के फीदर बैग का चुनाव इस महत्वपूर्ण समारोह के लिए किया था।

No comments:
Post a Comment