हरदोई- धूप में सिर ढककर चलें,शुद्ध व ताज़ा पानी पिएं- डॉ सी पी कटियार | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Sunday, 5 May 2019

हरदोई- धूप में सिर ढककर चलें,शुद्ध व ताज़ा पानी पिएं- डॉ सी पी कटियार

हरदोई। जिला इस समय भीषण गर्मी से दो चार हो रहा है। गर्मी का मौसम अपने साथ तमाम संक्रामक बीमारियां भी साथ लेकर आता है।जिसका अंदाजा अस्पताल में आने वाले मरीजों की संख्या के आंकड़े देख लगाया जा सकता है। इसमें ज्यादातर मरीज बुखार, दस्त-उल्टी व डायरिया आदि संक्रामक बीमारियों से ग्रसित ही पाए गए।हरदोई में भी अब गर्मी का असर देखने को मिलने लगा है।चिलचिलाती हुई गर्मी में जहां लोगों ने घरों से निकलना बंद कर दिया है, तो अस्पतालों में डायरिया, दस्त जैसी बीमारियों से ग्रसित मरीजों की संख्या में भी दिन पर दिन वृद्धि होती नजर आ रही है।इस पर जिला अस्पताल में इंतजाम बढ़ा दिए गए हैं।
डॉ सी पी कटियार के अनुसार,अधिकतर मरीज डायरिया और बुखार के आ रहे हैं।रोजाना दर्जनों ऐसे मरीजों को भर्ती किया जा रहा है।डॉक्टरों ने गर्मी से सचेत रहने की सलाह दी है। डॉक्टरों ने कहा कि धूप में सिर ढक कर चलें और ठंडा व शुद्ध पेयजल ही उपयोग में लाएं।तली हुई चीजों को खाने से बचें।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad