गाजियाबाद,बार एसोसिएशन गाजियाबाद के अध्यक्ष अनिल पंडित एडवोकेट के नेतृत्व में अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधि मंडल सोमवार को एसएसपी उपेंद्र कुमार अग्रवाल से मिला और कविनगर थाना क्षेत्र में एक अधिवक्ता के भाई पर हुए जानलेवा हमले के मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों ने बताया कि अधिवक्ता रोहित यादव के भाई शिवा तथा उसके दोस्त आकाश गोयल पर द लार्ड आॅफ द जिम गौर मॉल्स गोविन्दपुरम के संचालकों ने 16 मई को जानलेवा हमला किया। जान से मारने की
नियत से किए गए हमले में शिवा के सिर व आकाश गोयल के नाक की हड्डी टूट गई। दोनों भूविका मेडिकेयर गाजियाबाद में भर्ती है।इस मामले की रिपोर्ट कविनगर थाने में दर्ज कराई गई थी, लेकिन कविनगर पुलिस ने किसी भी अभियुक्त को गिरफ्तार नहीं किया। बल्कि अभियुक्तों ने रोहित यादव अधिवक्ता तथा उसके भाई शिवा दोस्त आकाश गोयल के विरुद्व दबाव बनाकर उसके भाई शिवा दोस्त आकाश गोयल के विरुद्व दबाव बनाकर फैसला कराने के लिए दो झूठे मुकदमें दर्ज करा दिए।अधिवक्ताओं का मांग है कि इस मामले में अभियुक्तों को गिरफ्तार करने मामले की उचित विवेचना कराने की कृपा करें।
Post Top Ad
Monday, 20 May 2019
हमलावरों की गिरफ्तारी को एसएसपी की चौखट पर अधिवक्ता
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment