सबसे ज्यादा लड़कियों की पहली पसंद होते है ऐसे मर्द | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Monday, 6 May 2019

सबसे ज्यादा लड़कियों की पहली पसंद होते है ऐसे मर्द

दोस्तों आज हम महिलाओं के पुरुष को लेकर पसंद के बारे में बात कर रहे हैं। आचार्य वात्स्यायन द्वारा रचित ग्रंथ ‘कामसूत्र’ में इस बात को विस्तार पूर्वक बताया गया है स्त्रियों को रिझाने में पुरुष किस तरह ज्यादा कामयाब हो पाते हैं? महिलाओं को ऐसे मर्द अच्छे लगते है ! आज विज्ञान के इस दौर में भले हीं पुराने समय में लिखे ‘सूत्र’ उतने कारगर ना हो, लेकिन इसके बारे में जानने की इच्छा तो हर किसी की होती है।

महिलाओं को ऐसे मर्द अच्छे लगते है

कामसूत्र में पुरुषों की कुछ ऐसी खासियत का विवरण किया गया है, जिससे वो स्त्रियों को अपनी तरफ आकर्षित करने में बड़ी आसानी से सफल हो जाते हैं।

‘कामसूत्र’ के अनुसार जिन्हें कामसूत्र का विस्तृत नॉलेज हो, वैसे पुरुष स्त्रियों को आकर्षित करने में ज्यादा सफल हो पाते हैं।

ऐसे पुरुष भी स्त्रियों को काफी पसंद आते हैं, जो कहानी सुनाने में कुशल होते हों। मतलब की बातों को
समय अनुसार विस्तार पूर्वक चुटीले ढंग से पेश करने में सक्षम हो।

पूरी तरह शारीरिक रूप से सक्षम और युवा पुरुष स्त्रियों को ज्यादा भाते हैं।

अपनी कला कुशलता और क्रीडाओं से भी विश्वास प्राप्त करने वाले पुरुष स्त्रियों को पसंद आते हैं।

फिजूल की बातें ना करने वाला, उचित वार्तालाप करने वाले पुरुष स्त्रियों को पसंद आते हैं।

जिस पुरुष की प्रसिद्धि सौभाग्यशाली पुरुष जैसी हो ऐसे युवक-युवतियों को भाते हैं।

जमाता अर्थात नए वर के रूप में आए पुरुष।

जिनके स्वभाव में उपहार देने की आदत हो, ऐसे पुरुष स्त्रियों के दिल पर अपनी छाप छोड़ने में कामयाब होते हैं।

शूरवीर और साहसी पुरुष हमेशा महिलाओं को आकर्षित करते हैं।

गुण, रूप, विद्या और शानो-शौकत के लिहाज से श्रेष्ठ पुरूष ज्यादातर महिलाओं को पसंद आते हैं।

‘कामसूत्र’ में इस बात का जिक्र किया गया है कि, जो पुरुष ज्यादा मूल्यवान वेश धारण करते हैं, वो स्त्रियों को आकर्षित करते हैं।

पुरुषों को सभी भावनाओं व विश्वासों से परिचित होना चाहिए।

विद्या के मामले में ज्ञानी और अपने से बड़ों का सम्मान करने वाला होना चाहिए।

‘कामसूत्र’ के अनुसार पुरुषों को उत्साही और महत्वाकांक्षी होना चाहिए।

महिलाओं को पुरुषों से अपेक्षा होती है कि वह अस्थाई रूप से प्रेम करें।

शक्तिशाली पुरुषों को स्त्रियां बेहद पसंद करती हैं।

महिलाओं से मृदुल व्यवहार करने वाले पुरुष प्रतिष्ठा प्राप्त करते हैं।

निष्कर्ष के तौर पर ये कहा जा सकता है कि, कुछ बुनियादी गुण वाले पुरुष हमेशा पसंद किए जाते हैं।

महिलाओं को ऐसे मर्द अच्छे लगते है

लगभग 2 सहस्त्राब्दि गुजर जाने के बाद भी ‘कामसूत्र’ की प्रासंगिकता अब तक कम नहीं हो पाई है। ‘कामसूत्र’ में कुछ ऐसी औषधियों का भी विस्तार से विवरण किया गया है, जिसके इस्तेमाल से खूबसूरती निखार आती है. साथ हीं कामसूत्र में शक्तिवर्धक नुस्खों के बारे में भी बताया गया है, लेकिन इनका प्रयोग किसी जानकार व्यक्ति की देखरेख में ही करना चाहिए।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad