महराजगंज में अखिलेश यादव ने कहा- PM मोदी के कार्यकाल में जानवर भी परेशान | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Monday, 6 May 2019

महराजगंज में अखिलेश यादव ने कहा- PM मोदी के कार्यकाल में जानवर भी परेशान

महराजगंज। लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा को शिकस्त देने की खातिर बसपा व रालोद के साथ गठबंधन कर मैदान में उतरे समाजवादी पार्टी अपने प्रत्याशी के पक्ष में बड़ी सभाएं कर रही है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज महराजगंज से पार्टी के प्रत्याशी तथा पूर्व संासद अखिलेश सिंह के पक्ष में जनसभा की।

अखिलेश के निशाने पर पीएम मोदी के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ ही थे। अखिलेश यादव ने कहा कि पीएम मोदी ने पांच वर्ष देश की जनता को सिर्फ परेशान किया। नोट बंदी के बाद फिर जीएसटी लागू कर सब चौपट कर दिया। उन्होंने कहा कि मोदी के पीएम के कार्यकाल में तो जानवर भी परेशान हैं। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जम कर शब्दबाण चलाए। उन्होंने कहा कि चाय वाला बन कर आए थे , अब चौकीदार बन गए हैं। प्रधानमंत्री आतंकवाद की चर्चा तो करते हैं, लेकिन देश के किसानों और नौजवानों की बदहाल स्थिति के बारे में नहीं बोलते। नोटबंदी के चलते देश की अर्थव्यवस्था कमजोर हुई है। नोटबंदी व जीएसटी से छोटे व्यापारी परेशान हैं, वही बड़े व्यापरियों की झोली भर रही है। देश में 36 हजार से अधिक उद्योगपति देश छोड़ कर चले गए।

अखिलेश यादव महराजगंज जिले के नौतनवा के राम मनोहर लोहिया पीजी कालेज में आयोजित जनसभा में इसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा संविधान नहीं होता तो योगी आदित्यनाथ मठ में बैठ कर घंटा बजाते। देश में अपने को अनुशासित पार्टी कहने वाली भाजपा के सांसद व विधायक आपस में जूता चलाते हैं। देश तथा प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। समाजवादी सरकार ने जनहित मेें बहुत से कार्य किए हैं। अपने कार्यकाल की डायल-100, लैपटाप वितरण, कन्या विद्याधन, समाजवादी पेंशन योजना की याद दिलाते हुए लोगों से समर्थन मांगा। पूर्व मुख्यमंत्री ने कांग्रेस को भी निशाने पर लिया। कहा कि आजादी के सात दशक बाद भी देश पिछड़ा है। इस पिछड़ेपन के लिए कांग्रेस भी जिम्मेदार है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad