Vivo Y17: बैटरी वाले फोन की ओपन सेल शुरू, मिल रहा ये ऑफर | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Monday, 6 May 2019

Vivo Y17: बैटरी वाले फोन की ओपन सेल शुरू, मिल रहा ये ऑफर

नई दिल्ली। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Vivo ने हाल ही में अपने दमदार बैटरी वाले स्मार्टफोन Vivo Y17 को भारत में लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन का प्री-ऑर्डर कुछ दिन पहले ही शुरू किया गया था। अब यह स्मार्टफोन कंपनी के आधिकारिक वेबसाइट के अलावा प्रमुख ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर पर भी सेल के लिए उपलब्ध है। इस स्मार्टफोन को भारत में Rs 17,990 की कीमत में लॉन्च किया गया है।

इस स्मार्टफोन की अन्य खास फीचर्स की बात करें तो यह संभवत: कंपनी का पहला स्मार्टफोन है जो 5,000mAh की दमदार बैटरी के साथ लॉन्च किया गया है। इसके अलावा फोन वाटरड्रॉप नॉच वाला हालो फुल व्यू डिस्प्ले और ट्रिपल रियर कैमरा फीचर दिया गया है। इस स्मार्टफोन का सीधा मुकाबला Samsung Galaxy A30 से है। आइए, जानते हैं इस स्मार्टफोन के फीचर्स और मिलने वाले ऑफर्स के बारे में

Vivo Y17 में 6.35 इंच के हालो फुल व्यू डिस्प्ले दिया गया है जिसका आसपेक्ट रेश्यो 19.3:9 दिया गया है। कंपनी के दावों के मुताबिक, फोन का स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 89 फीसद तक दिया गया है। फोन को पावर देने के लिए इसमें ऑक्टाकोर MediaTek Helio P35 प्रोसेसर दिया गया है। फोन एक ही मेमोरी वेरिएंट 4GB+128GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ आता है। इसमें ट्रिपल कार्ड स्लॉट दिया गया है जिसमें दो में आप सिम कार्ड और एक में मेमोरी कार्ड को प्लेस कर सकते हैं। फोन की इंटरनल स्टोरेज को आप माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256GB तक बढ़ा सकते हैं। फोन एंड्रॉइड 9 पाई पर आधारित FunTouchOS 9 पर काम करता है।

Vivo Y17 के कैमरे फीचर्स की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है जिसका प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का दिया गया है। फोन में एक 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। इसके अलावा इसमें 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। इनके कैमरे फीचर्स की बात करें तो इसमें ऑटो फोकस, डिजिटल जूम, ऑटो फ्लैश, फेस डिटेक्शन जैसे फीचर्स दिए गए हैं। फोन के सेल्फी कैमरे की बात करें तो इसमें 20 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फोन को दो कलर ऑप्शन्स मिनरल ब्लू और मिस्टिक पर्पल में लॉन्च किया गया है।

Vivo Y17 की मैक्सिमम रिटेल प्राइस Rs 18,990 है, फोन Rs 17,990 की कीमत में उपलब्ध है। फोन पर मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो Amazon पर इस स्मार्टफोन पर Rs 13,400 तक का डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है। इसके अलावा नो-कॉस्ट ईएमआई भी ऑफर किया जा रहा है। इस फोन को Rs 847 की इंस्टॉलमेंट पर खरीद सकते हैं। फोन पर Jio Vivo ऑफर के तहत Rs 4,000 तक का कैशबैक ऑफर किया जा रहा है। यह कैशबैक Rs 100 के 40 वाउचर के साथ दिए जाएंगे जिसे रिलायंस Jio यूजर्स माई जियो ऐप पर रीडीम कर सकते हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad