रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का पहला आधिकारिक दौरा, दुश्मन देश में मच गयी खलबली | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Monday, 3 June 2019

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का पहला आधिकारिक दौरा, दुश्मन देश में मच गयी खलबली

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार को जम्मू-कश्मीर के सियाचिन ग्लेशियर पहुंचे। यहां पर वह अधिकारियों से मुलाकात करेंगे और बॉर्डर पर तैयारियों का जायजा लेंगे। सियाचिन के दौरे के बाद राजनाथ सिंह श्रीनगर भी जाएंगे। रक्षा मंत्री के साथ सेना प्रमुख बिपिन रावत भी हैं। बता दें कि बतौर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का ये पहला सियाचिन दौरा है।

अपने दौरे के दौरान वह जम्मू कश्मीर में आतंकवाद निरोधक अभियान का जायजा लेने के साथ ही पाकिस्तान से लगी सीमाओं पर सुरक्षा तैयारियों का जायजा लेंगे। इस पर पाकिस्तान ने भी अपनी निगाहें बना रखी हैं। केंद्र में दोबारा मोदी सरकार के शपथ लेने के बाद रक्षा मंत्री बने राजनाथ पहली बार आधिकारिक दौर पर जम्मू कश्मीर जा रहे हैं।

राजनाथ सिंह रक्षा मंत्रालय का प्रभार संभालने के बाद पहली यात्रा में सबसे पहले सियाचिन ग्लेशियर पहुंचे हैं, जिसे दुनिया का सबसे खतरनाक युद्ध क्षेत्र कहा जाता है। यहां वह फील्ड कमांडरों और जवानों के साथ बातचीत करेंगे। रक्षा मंत्री के साथ सेना प्रमुख जनरल विपिन रावत भी मौजूद हैं।

कोराकोरुम रेंज में स्थित सियाचिन ग्लेशियर दुनिया का सर्वोच्च सैन्य क्षेत्र है, जहां जवानों को अत्यधिक सर्दी और तेज हवाओं का सामना करना पड़ता है। सर्दियों में ग्लेशियर पर भूस्खलन और हिमस्खलन आम बात है। यहां तापमान शून्य से 60 डिग्री सेल्सियस नीचे तक चला जाता है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad