मोदी ने मुख्यमंत्रियों को दी नये भारत की 5 साल की कार्ययोजना | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Monday 21 August 2017

मोदी ने मुख्यमंत्रियों को दी नये भारत की 5 साल की कार्ययोजना


नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को;एक भारत-श्रेष्ठ भारतकी पांच साल की कार्ययोजना देते हुए उस पर;मिशन मोडमें काम करने का आज आह्वान किया। इस कार्ययोजना में किसान की आय को दोगुना करना तथा डिजीटल भुगतान के माध्यम से गरीबों को मिलने वाली पेंशन आदि लाभ के भुगतान को पारदर्शी एवं भ्रष्टाचार मुक्त बनाना प्रमुख तत्व होंगे।

प्रधानमंत्री ने इसी के साथ कांग्रेस के पिछड़ा वर्ग एवं गरीब विरोधी चेहरे को बेनकाब करने की रणनीति पर भी जोर शोर से काम करने का भी आह्वान किया।

मोदी ने यहां भाजपा मुख्यालय में पार्टी अध्यक्ष शाह की अध्यक्षता में और केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह एवं सुषमा स्वराज की मौजूदगी में भाजपा शासित 13 राज्यों के मुख्यमंत्रियों तथा बिहार, जम्मू कश्मीर एवं गुजरात के उपमुख्यमंत्रियों के समक्ष वर्ष 2017-2022 तक की कार्ययोजना का खाका पेश किया।

बैठक के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संवाददाताओं से कहा कि प्रधानमंत्री ने सभी मुख्यमंत्रियों एवं उप मुख्यमंत्रियों को 2022 तक नये भारत के निर्माण की परिकल्पना पेश की और सभी से उस पर मिशन मोड में काम करने का आह्वान किया।

उन्होंने बताया कि इसी के तहत किसानों की आय को दोगुना करने के उपायों पर चर्चा की गयी। इस क्षेत्र में अलग अलग राज्यों की सफलता के उदाहरण भी गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने सबके सामने रखे और किसानों की आय को दोगुना करने की नयी एवं प्रभावी योजना बनाने की जरूरत व्यक्त की।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इसी प्रकार से गरीब कल्याण की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई और मोदी ने बताया कि इन योजनाओं के लाभ को डिजीटल लेनदेन से जोड़ कर किस प्रकार से उन्हें भ्रष्टाचार मुक्त एवं पारदर्शी बनाया जा सकता है। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि एक भारत-श्रेष्ठ भारत के लिये सभी राज्यों के बीच सांस्कृतिक आदान प्रदान के समझौते किये जायें और इसके माध्यम से देश के सांस्कृतिक सछ्वाव बढ़े। ये काम उन राज्यों के साथ मिलकर हो, जहां भाजपा की सरकारें नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि मोदी ने देश भर में कांग्रेस के पिछड़ा वर्ग एवं गरीब विरोधी चेहरे को जोर शोर से उजागर करने को कहा। बैठक में फैसला किया गया कि इस बारे में एक व्यापक रणनीति बना कर अभियान चलाया जाये कि किस प्रकार से कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी के इशारे पर दिग्विजय सिंह ने पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा नहीं मिलने दिया। कांग्रेस की इस हठधर्मिता से गरीबों एवं पिछड़े वर्ग के हितों पर कुठाराघात हुआ है।

उल्लेखनीय है कि अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा देने के लिये सरकार संसद में एक विधेयक लायी थी जो लोकसभा से पारित हो गया था लेकिन राज्यसभा में कांग्रेस ने इसमें कुछ संशोधन पारित करवा लिये जिसके कारण यह विधेयक कानून का रूप लेने से वंचित रह गया।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अमित शाह ने भी बैठक का मार्गदर्शन किया। शाह विभिन्न राज्यों में प्रवास करके लौटे हैं जहां उन्होंने गांव गरीब किसान महिला और नौजवानों पर ध्यान देकर एक भारत श्रेष्ठ भारत की कल्पना को साकार करने पर बल दिया है।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि मोदी ने 2017-22 तक पांच साल की कार्ययोजना रखी कि कैसे विधानसभाओं से लेकर नगरपालिकाओं के स्तर पर सभी वर्गाें के लिये चलायी जाने वाली पेंशन छात्रवृत्ति आदि गरीब कल्याण की योजनाओं को डिजीटल माध्यम से पारदर्शी ढंग से क्रियान्वित किया जाये। उन्होंने ढांचागत विकास पर ध्यान देने तथा विभिन्न योजनाओं के समन्वय से पैसे के अधिक से अधिक उपयोग पर बल दिया।

डॉ.सिंह ने बताया कि किसानों को अधिक से अधिक सौर पंप दिये जाने और मृदा परीक्षण कार्ड जारी करने के साथ साथ ई-मंडी तक उनकी पहुंच आसान बनाने के बारे में चर्चा हुई ताकि उनकी आय दोगुनी हो सके। इसके अलावा पूरे देश में ई-टेंडभरग एवं मोबाइल के उपयोग को बढ़ाने के बारे में भी बात हुई। उन्होंने कहा कि इस बैठक से पांच साल की कार्ययोजना पर आगे बढऩे की नई दिशा मिली है। -(एजेंसी)

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad