नई दिल्ली। सेना ने अपनी सबसे बड़ी खरीद योजनाओं में से एक को मंजूरी दे दी है। सेना ने अपने पुराने हो गए तमाम हथियारों को बदलने के लिए 40,000 करोड़ रुपये की खरीद के प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है। इसके तहत बड़े पैमाने पर लाइट मशीन गनें, कार्बाइन्स और राइफलों की खरीद की जाएगी।
आधिकारिक सूत्र ने बताया कि 7 लाख राइफलों, 44,000 लाइट मशीन गन्स (एलएमजी) और 44,600 कार्बाइन्स की खरीद का प्रस्ताव फाइनल हो चुकी है और अब रक्षा मंत्रालय इस प्रक्रिया को आगे बढ़ा रहा है।
दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी थल सेना पर लंबे समय से खरीद प्रस्तावों को मंजूरी देने का दबाव था। खासतौर पर चीन और पाकिस्तान सीमा पर बढ़ते खतरे को देखते हुए यह चिंता और बढ़ गई थी। विदेशों से हथियारों की खरीद के साथ ही रक्षा मंत्रालय ने डीआरडीओ को अपने स्तर पर भी लाइट मशीन गन जैसे छोटे हथियार तैयार करने को कहा है।
सूत्रों के मुताबिक अगले कुछ ही दिनों में एलएमजी की खरीद के लिए रिक्वेस्ट फॉर इन्फर्मेशन जारी की जाएगी।
कुछ महीने पहले ही रक्षा मंत्रालय ने 7.62 कैलिबर गन्स के लिए फील्ड ट्रायल के बाद एक ही वेंडर बचने पर प्रस्ताव रद्द कर दिया था। अब शुरुआत में 10,000 लाइट मशीन गन्स खरीदने का प्रस्ताव है। इसके अलावा सेना 7.62 एमएम राइफल के स्पेसिफिकेशंस को भी मंजूरी दे दी है।
रक्षा मंत्रालय की खरीद से जुड़े सबसे बड़ी निर्णायक संस्था की ओर से जल्दी ही खरीद के प्रस्ताव को मंजूरी दी जा सकती है।
-एजेंसी
The post 40,000 करोड़ रुपये के हथियारों की खरीद को सेना ने दी मंजूरी appeared first on Legend News: Hindi News, News in Hindi , Hindi News Website,हिन्दी समाचार , Politics News - Bollywood News, Cover Story hindi headlines,entertainment news.

No comments:
Post a Comment