तब्बू एक Travel शो करने की इच्छुक | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Sunday, 29 October 2017

तब्बू एक Travel शो करने की इच्छुक

मुंबई। तब्बू एक Travel शो करने की इच्छुक हैं ,ऐसा उन्‍होंने एक साक्षात्‍कार में कहा है। हिन्दी फिल्म जगत के अधिकांश सितारे टेलीविजन पर प्रसारित होने वाले रियलिटी कार्यक्रमों की ओर जा रहे हैं वहीं अभिनेत्री तब्बू का कहना है कि अगर वह छोटे पर्दे का रूख करती हैं तो उन्हें Travel पर आधारित कार्यक्रम करना अच्छा लगेगा।

इस साल सुपरस्टार शाहरूख खान भी अपने नये कार्यक्रम ‘टेड टॉक’ और अक्षय कुमार हास्य कार्यक्रम ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ में एक जज की भूमिका में टेलीविजन पर लौट रहे हैं। सलमान खान भी ‘बिग बॉस’ की मेजबानी करते नजर आ रहे हैं।

इसके अलावा, फराह खान अपने शो ‘‘लिप सिंग बैटल’’ में आती हैं। अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा संगीत कार्यक्रम ‘ओम शांति ओम’ में एक जज की भूमिका में नजर आ रही हैं।

एक साक्षात्कार में तब्बू ने कहा, ‘‘जहां तक टीवी के कार्यक्रमों का सवाल है तो मैं यात्रा पर आधारित कार्यक्रम करना चाहूंगी। इसमें मुझे दिलचस्पी है और इस दुनिया के बारे में मैं बात करना चाहती हूं। मैं एक एयर होस्टेज बनना चाहती थी क्योंकि मैं दुनिया देखना चाहती थी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अब, मैं यात्रा पर आधारित कार्यक्रम करना चाहती हूं ताकि मैं यात्रा कर सकूं। मैं दक्षिण अमेरिका, आस्ट्रेलिया, पूर्वी अफ्रीका और कई अन्य जगहों पर नहीं गयी हूं।’’

Travel शो करने की इच्छुक अभिनेत्री तब्बू की हाल ही में प्रदर्शित फिल्म ‘गोलमाल अगेन’ बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुयी है।
-एजेंसी

 

 

The post तब्बू एक Travel शो करने की इच्छुक appeared first on Legend News: Hindi News, News in Hindi , Hindi News Website,हिन्‍दी समाचार , Politics News - Bollywood News, Cover Story hindi headlines,entertainment news.

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad