जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में सेना के ऑपरेशन में दो पाकिस्तानी आतंकी ढेर हो गए हैं। ऑपरेशन में एक पुलिस कांस्टेबल भी शहीद हुआ है। हाजिन के मीर मोहल्ला में हुई यह मुठभेड़ अब खत्म हो गई है।
बांदीपोरा में सेना, सीआरपीएफ और पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकियों को मार गिराया गया है। इनमें से एक पाकिस्तानी आतंकी का नाम अली बताया जा रहा है।
इस दौरान फायरिंग में गोली लगने से एक पुलिस कांस्टेबल शहीद हो गया है। शहीद एसओजी जवान का नाम जहीर अहमद बताया जा रहा है। डीजीपी ने एक टीवी चैनल को बताया कि ऑपरेशन खत्म हो गया है। इस दौरान स्थानीय लोगों ने सुरक्षाबलों पर तेज पत्थरबाजी भी की।
-एजेंसी
The post जम्मू-कश्मीर: सेना के ऑपरेशन में मारे गए दो पाकिस्तानी आतंकवादी appeared first on Legend News: Hindi News, News in Hindi , Hindi News Website,हिन्दी समाचार , Politics News - Bollywood News, Cover Story hindi headlines,entertainment news.

No comments:
Post a Comment