अलीगढ़। RLD (राष्ट्रीय लोकदल) ने शहर में निकाय चुनाव को देखते हुए अपना जनाधार बढ़ाना शुरू कर दिया है । छात्र नेता ज़ियाउर्रहमान के आव्हान पर शाहजमाल में सपा नेता मौ जावेद ने अपने सैंकड़ो साथियो के साथ रालोद का दामन थाम लिया ।
रालोद जिलाध्यक्ष रामबहादुर चौधरी, डॉ इरफान खान ने सभी को रालोद में शामिल कराया और माला पहनाकर स्वागत किया ।
रालोद जिलाध्यक्ष ने अन्य दलों को पीछे छोड़ते हुए निकाय चुनाव का बिगुल फूंक दिया और नगर निगम के वार्ड नं 70 शाहजमाल से मौ जावेद को रालोद का पार्षद प्रत्याशी घोषित कर दिया ।
रालोद जिलाध्यक्ष ने कहा कि रालोद हर सीट पर अपने प्रत्याशी उतारेगी ।
छात्र नेता जियाउर्रहमान ने कहा कि सपा-बसपा ने नगर निगम चुनाव में भाजपा को जिताने का ठेका ले लिया है, इनके मंसूबे रालोद पूरे नही होने देगा । उन्होंने कहा कि रालोद गरीबो, मजदूरों, अल्पसंख्यकों, किसानों और नौजवानों के दल है ।
उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज सपा-बसपा के मंसूबे समझ चुका है , इस चुनाव में रालोद के साथ है । उन्होंने कहा कि भाजपा ने पिछले 20 वर्षों से शहर की जनता से धोखा किया है, अब जनता भाजपा से हिसाब करेगी |
रालोद में मौ जावेद, साबिर नेताजी, अब्दुल गफ्फार, निजाम भाई, जमील, ताहिर, शाहिद, यूसुफ, इरफान, आरिफ, नासिर, मौ शकील, मौ रजा, अली मौहम्मद , यूनुस, शुएब , सहित है ।
इस अवसर पर RLD जिलाध्यक्ष रामबहादुर चौधरी, छात्र नेता जियाउर्रहमान, डॉ इरफ़ान, सलमान शेरवानी, चौ हमबीर सिंह, तीर्थराज मालान, केपी सिंह, प्रतीक चौधरी, अरबाज आदि मौजूद रहे ।
The post वार्ड 70 से मौ जावेद RLD के प्रत्याशी, सैंकड़ो मुस्लिम रालोद में शामिल appeared first on Legend News: Hindi News, News in Hindi , Hindi News Website,हिन्दी समाचार , Politics News - Bollywood News, Cover Story hindi headlines,entertainment news.

No comments:
Post a Comment