लैंड रोवर ने भारत में लॉन्च की 71.38 लाख रुपये कीमत वाली SUV डिस्कवरी | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Sunday, 29 October 2017

लैंड रोवर ने भारत में लॉन्च की 71.38 लाख रुपये कीमत वाली SUV डिस्कवरी

लैंड रोवर ने भारत में अपनी 7 सीटर SUV डिस्कवरी को लॉन्च कर दिया है। भारत में लैंड रोवर डिस्कवरी SUV की एक्स शोरूम कीमत 71.38 लाख रुपये है। यह 5 वैरियंट्स में अवलेबल होगी और यह पेट्रोल और डीजल, दोनों इंजन ऑप्शन के साथ आती है। लैंड रोवर डिस्कवरी का यह तीसरी जेनरेशन वाला मॉडल है।
लैंड रोवर Discovery में 3.0 लीटर टर्बो पेट्राल वी6 इंजन दिया गया है जो कि 340 हॉर्सपावर और 450 न्यूटन मीटर का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है जबकि इसका 3.0 लीटर वी6 डीजल इंजन 258 हॉर्सपावर की ताकत और 600 न्यूटन मीटर का टॉर्क जेनरेट करता है। दोनों ही इंजन 8 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के जरिए पहियों को ताकत पहुंचाते हैं।
ब्रिटेन की कार निर्माता कंपनी की डिस्कवरी के टॉप मॉडल की कीमत 1.08 करोड़ रुपये है। डिस्कवरी की भारत में बुकिंग्स कई महीने पहले ही शुरू हो चुकी हैं।
लैंड रोवर डिस्कवरी का फर्स्ट जेनरेशन मॉडल 1989 में पेश किया गया था। इसे कंपनी ने हल्के पीएलएस प्लैटफॉर्म पर बनाया है। अगर इसकी तुलना पिछले मॉडल से करें तो यह 480 किलोग्राम हल्की है।
इस प्रीमियम लग्जरी SUV में इनकंट्रोल इन्फोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है जो कि 10 इंच के डिस्प्ले से लैस है। इसके इंटीरियर में 6 स्पीकर ऑडियो सिस्टम, दो सनरूफ, पैरेलल पार्क असिस्ट आदि फीचर्स दिए गए हैं। इतना ही नहीं, इस SUV में 360 डिग्री कैमरा और ऑप्शनल टेरेन रेस्पॉन्स 2 सिस्टम भी दिया गया है।
इसके टॉप मॉडल में हीटेड सीटें, 9 यूएसबी पोर्ट्स, चार 12 वोल्ट के चार्जिंग पॉइंट्स, 3जी वाई फाई हॉटस्पॉट और 17 स्पीकर मेरीडियन ऑडियो सिस्टम दिया गया है।
लैंड रोवर डिस्कवरी के इस नये मॉडल का पेट्रोल वैरियंट अधिकतम 215 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से दौड़ सकता है। इसको 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड पकड़ने में महज 7.1 सेकंड का समय लगता है जबकि इसके डीजल वैरियंट की टॉप स्पीड 209 किलोमीटर प्रति घंटा है। यह 8.1 सेकंड में 0 से 100 kmph की स्पीड पकड़ लेती है।
भारत में लैंड रोवर डिस्कवरी का मुकाबला मुख्य रूप से Audi Q7, BMW X5 और Mercedes-Benz GLE आदि कारों से होता है। इस कार में इंटेलिजेंट सीट फोल्ड तकनीक भी है जिसकी मदद से सीटों को अजस्ट किया जा सकता है। लैंड रोवर अपनी ब्रैंड न्यू वेलार SUV को भी भारत में लॉन्चिंग के लिए तैयार कर रही है।
ये हैं लैंड रोवर डिस्कवरी के नये मॉडल्स की कीमतें:
3.0 L Petrol S: 71.38 लाख रुपये
3.0 L Petrol SE : 74.64 लाख रुपये
3.0 L Petrol HSE: 77.86 लाख रुपये
3.0 L Petrol HSE Luxury : 82.77 लाख रुपये
3.0 L Petrol First Edition : 88.56 लाख रुपये
3.0 L Diesel S : 82.21 लाख रुपये
3.0 L Diesel SE : 89.48 लाख रुपये
3.0 L Diesel HSE : 93.92 लाख रुपये
3.0 L Diesel HSE Luxury : 1.00 करोड़ रुपये
3.0 L Diesel First Edition: 1.08 करोड़ रुपये
-एजेंसी

The post लैंड रोवर ने भारत में लॉन्च की 71.38 लाख रुपये कीमत वाली SUV डिस्कवरी appeared first on Legend News: Hindi News, News in Hindi , Hindi News Website,हिन्‍दी समाचार , Politics News - Bollywood News, Cover Story hindi headlines,entertainment news.

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad