
कश्मीर की आजादी पर दिए पी. चिदंबरम के बयान को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। रविवार को पीएम ने कर्नाटक की रैली में कहा कि कांग्रेस नेता क्यों कश्मीर की आजादी चाहने वालों के सुर में सुर मिला रहे हैं। ये हमारे बहादुर सैनिकों का अपमान है। इसके पहले स्मृति ईरानी और अरुण जेटली भी चिदंबरम के बयान की निंदा कर चुके हैं। बता दें कि चिदंबरम ने शनिवार को गुजरात के राजकोट के एक प्रोग्राम में कहा- ''जब जम्मू-कश्मीर के लोग जब आजादी के बारे में बात करते हैं तो वास्तव में उनकी चाहत ऑटोनॉमी (स्वायत्तता) होती है।''
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें आगे पढ़ें
No comments:
Post a Comment