Aligarh RLD ने निकाय चुनाव के लिए प्रभारी किये घोषित | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Sunday, 22 October 2017

Aligarh RLD ने निकाय चुनाव के लिए प्रभारी किये घोषित

Aligarh RLD ने निकाय चुनाव के लिए प्रभारी किये घोषित,

 
अलीगढ़ पर मेयर और वार्ड प्रत्याशी ढूढेंगे अब्दुल्लाह और जियाउर्रहमान

अलीगढ़ | जिले में निकाय चुनाव के लिए राष्ट्रीय लोकदल ने प्रत्याशी ढूँढने और चयन करने के लिए प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं | राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष रामबहादुर चौधरी ने जिले में मेयर, पार्षद, चेयरमेन और सभासद के चुनाव के लिए प्रत्याशियों के चयन के लिए पार्टी के नेताओं को जिम्मेदारी दी है |

पार्टी द्वारा बनाये गए प्रभारी आवेदन लेंगे और नेत्रत्व को देंगे | अलीगढ़ नगर निगम में महापौर और पार्षदों के आवेदन लेने और चयन करने का जिम्मा रालोद ने पूर्व प्रदेश महासचिव अब्दुल्लाह शेरवानी और छात्र नेता जियाउर्रहमान को सौंपा है |

अतरौली नगर पालिका की जिम्मेदारी पूर्व प्रत्याशी मनोज यादव को, खैर नगर पालिका की जिम्मेदारी भगवती प्रसाद सूर्यवंशी को सौंपी है |

नीरज शर्मा को हरदुआगंज, योगेश प्रधान को जट्टारी, डॉ हरचरण सिंह को बेसवां का प्रभारी बनाया गया है | जलाली, विजयगढ़ और छर्रा की जिम्मेदारी छर्रा से रालोद के पूर्व प्रत्याशी मनोज यादव को दी गयी है |

रालोद जिलाध्यक्ष रामबहादुर चौधरी ने कहा है कि प्रभारी प्रत्याशियों से आवेदन लेकर जिला कार्यालय को शीघ्र अतिशीघ्र दें | उन्होंने कहा है कि रालोद निकाय चुनाव में अच्चा प्रदर्शन करेगा |

The post Aligarh RLD ने निकाय चुनाव के लिए प्रभारी किये घोषित appeared first on Legend News: Hindi News, News in Hindi , Hindi News Website,हिन्‍दी समाचार , Politics News - Bollywood News, Cover Story hindi headlines,entertainment news.

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad