रोड शो से पहले पीएम बोले, मैं दीपावली पर वडोदरा क्यों आया हूं, इस पर लोगों के पेट में दर्द है | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Sunday, 22 October 2017

रोड शो से पहले पीएम बोले, मैं दीपावली पर वडोदरा क्यों आया हूं, इस पर लोगों के पेट में दर्द है

वडोदरा। पीएम नरेंद्र मोदी रविवार को गुजरात में थे। यहां उन्होंने कई प्रोजेक्ट्स शुरू किए। वड़ोदरा में 14 किलोमीटर का रोड शो भी किया। इसके पहले वडोदरा की रैली में ही पीएम ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि मैं दीपावली पर वडोदरा क्यों आया हूं, इस पर लोगों के पेट में दर्द है। मुझे तो कुछ कह नहीं सकते इसलिए इलेक्शन कमीशन पर दबाव बना रहे हैं। मैं उनको कहना चाहता हूं कि उनको इलेक्शन कमीशन पर उंगली उठाने का कोई हक नहीं है। इसके पहले पीएम ने यहां वडोदरा म्युनिसिपल कार्पोरेशन के कुछ नए प्रोजेक्ट भी शुरू किए। बता दें कि कुछ दिन पहले कांग्रेस वाइस प्रेसिडेंट राहुल गांधी ने भी वडोदरा में रोड शो किया था।
मोदी के रोड शो को समर्थन
गुजरात में इसी साल असेंबली इलेक्शन होने वाले हैं। इसके पहले कांग्रेस और बीजेपी के बीच बयानबाजी का दौर जारी है। मोदी रविवार को वडोदरा में रोड शो किया। कुछ दिनों पहले राहुल गांधी ने भी यहां छोटा रोड शो किया था।
मोदी ने 14 किलोमीटर का रोड शो किया। इस दौरान वो गाड़ी से लोगों को हाथ हिलाकर उनका अभिवादन करते नजर आए। मोदी को देखने के लिए यहां के लोगों में खास बेसब्री नजर आई। पीएम ने भी उन्हें निराश नहीं किया। रोड शो खत्म होने के बाद पीएम दिल्ली रवाना हो गए।
फेरी सर्विस का इनॉगरेशन
मोदी ने रविवार को गुजरात के घोघा में 650 करोड़ रुपए की लागत वाली घोघा-दहेज रो-रो फेरी सर्विस के पहले फेज का इनॉगरेशन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा – “ये फेरी सर्विस भारत ही नहीं दक्षिण पूर्व एशिया में अपनी तरह का पहला प्रोजेक्ट है। कई सरकारें आईं और गईं लेकिन सारा काम मेरे नसीब में लिखा है।
यूपीए सरकार पर तंज कसते हुए कहा- “मैं जब यहां का सीएम था तब केंद्र की सरकार ने मुझे काम नहीं करने दिया। यह प्रोजेक्ट सालों तक कोने में पड़ा रहा है। मैं यहां की सरकार को और जनता को इस विशाल प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए बहुत-बहुत बधाई देता हूं। इस प्रोजेक्ट के साथ साढ़े छह करोड़ गुजरातियों को एक बहुत बड़ा सपना पूरा हो रहा है।
पिछली बार 16 अक्टूबर को गुजरात पहुंचे थे मोदी
बीते करीब सवा महीने (38 दिन) में मोदी का यह पांचवां गुजरात दौरा है। इससे पहले वे 16 अक्टूबर को गुजरात गौरव यात्रा के समापन के मौके पर राज्य के दौरे पर पहुंचे थे।
7 अक्टूबर को वे दो दिन के गुजरात दौरे पर थे। तब उन्होंने राजकोट, वडनगर और गांधीनगर में डेवलपमेंट के कई प्रोजेक्ट्स की नींव रखी थी। कुछ प्रोजेक्ट्स का इनॉगरेशन भी किया था। पीएम 8 अक्टूबर को अपने गांव वडनगर भी गए थे और आसपास के इलाके में रोड शो भी किया था।
इसके बाद 17 सितंबर को वे अपने बर्थडे पर भी राज्य में थे।
इससे पहले 14 सितंबर को उन्होंने जापान के पीएम शिंजो आबे के साथ अहमदाबाद में बुलेट ट्रेन की नींव रखी थी।
-एजेंसी

The post रोड शो से पहले पीएम बोले, मैं दीपावली पर वडोदरा क्यों आया हूं, इस पर लोगों के पेट में दर्द है appeared first on Legend News: Hindi News, News in Hindi , Hindi News Website,हिन्‍दी समाचार , Politics News - Bollywood News, Cover Story hindi headlines,entertainment news.

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad