भारतीय महिला कंपाउड टीम ने Archery विश्व कप में रजत पदक जीता | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Sunday, 22 October 2017

भारतीय महिला कंपाउड टीम ने Archery विश्व कप में रजत पदक जीता

मेक्सिको सिटी। भारतीय महिला तीरंदाजों को विश्व Archery चैम्पियनशिप के कंपाउंड टीम प्रतिस्पर्धा के फाइनल में कोलंबिया से हारकर रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

तृषा देब, लिली चानू पाओनाम और ज्योति सुरेखा वेन्नाम की भारतीय जोड़ी को कल एक करीबी मुकाबले में चौथी वरीयता प्राप्त कोलंबिया की सारा लोपेज, अलेजांद्रा उसक्वियानो और नोरा वाल्देज 234-228 से हराया।

कोलंबिया के ये खिलाड़ी विश्व रिकार्डधारी है। विश्व चैम्पियनशिप में यह भारत का पांचवा पदक है और ये सभी रजत पदक हैं।

यह पहली बार है जब भारत ने विश्व चैम्पियनशिप की कंपाउंड टीम स्पर्धा में कोई पदक जीता है। कोलंबिया की टीम पहले दौर में 58-55 से बढ़त लेने के बाद उसे अंत तक बरकरार रखने में कामयाब रही ।

कोरिया ने जर्मनी को 235-227 से शिकस्त देकर Archery कांस्य पदक जीता।

तीरंदाजी में कमाल: इसे भी पढ़ें

 

5 साल की शिवानी ने तीरंदाजी में बनाए दो बड़े रिकॉर्ड

आंध्रप्रदेश के विजवाड़ा की चेरुकुरी डॉली शिवानी ने महज पांच साल की उम्र में इतिहास रच देने वाला कारनामा कर दिखाया है. शिवानी ने रविवार तीरंदाजी में ऐसा रिकॉर्ड बनाया जो एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हो गया. उन्होंने पहले रिकॉर्ड में 10 मीटर की दूरी से सिर्फ 11 मिनट और 19 सेकंड में 103 तीर छोड़े.

वहीं उन्होंने अपने 20 मीटर की दूरी से 5 मिनट 8 सेकंड में 36 तीर छोड़े. शिवानी ने इस प्रयास में 360 में से 290 अंक बटोरे. एशिया बुक ऑफ रेकॉर्ड्स ने शिवानी के पिता चेरुकुरी सत्यनारायण को Archery  रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट दिया गया.

-एजेंसी

The post भारतीय महिला कंपाउड टीम ने Archery विश्व कप में रजत पदक जीता appeared first on Legend News: Hindi News, News in Hindi , Hindi News Website,हिन्‍दी समाचार , Politics News - Bollywood News, Cover Story hindi headlines,entertainment news.

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad