नई दिल्ली। Reserve Bank प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में जारी की जाने वाली सामान्य निविदा अधिसूचनाओं को तैयार करने से लेकर मल्टीमीडिया एवं बहुभाषी विज्ञापनों के प्रकाशन के लिए विज्ञापन एजेंसियों को अनुबंधित करने की तैयारी में है।
आरबीआई द्वारा इस बारे में जारी प्रस्ताव की निविदा में कहा गया है कि सूचीबद्ध एजेंसियां अखबारों के लिए विज्ञापन तैयार करने, उसका डिजायन बनाने और छपवाने का तथा टेलीविजन एवं रेडियो में विज्ञापन चलवाने का काम करेंगी।
रिजर्व बैंक की विज्ञापन गतिविधियों में नियमित निविदा अधिसूचनाओं से लेकर बहुभाषीय मल्टीमीडिया सार्वजनिक अधिसूचना एवं कर्मचारियों की बहाली के संबंध में सूचनाएं तथा प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए रचनात्मक विज्ञापन गतिविधियां शामिल होती हैं।
सूचीबद्ध एजेंसियों के सामने टेलीविजन के लिए वीडियो फुटेज तथा रेडियो के लिए जिंगल्स तैयार करने का भी अवसर होगा।
इसके अलावा, लघु चलचित्रों की डबिंग एवं अनुवाद, टेलीविजन विज्ञापन, रेडियो जिंगल्स और हिंदी, असमी, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु, ऊर्दू, अंग्रेजी एवं अन्य सूचबद्ध भाषाओं में प्रिंट विज्ञापन तैयार करना भी इन एजेंसियों का काम होगा।
एजेंसियों के बीच कार्य का वितरण स्पष्ट करते हुए केंद्रीय बैंक ने कहा कि नियमित अधिसूचनाओं के दस्तावेज तथा विज्ञापन के 15 लाख रुपये से कम के काम क्रमवार तरीके से इन एजेंसियों के बीच वितरण किया जाएगा। 15 लाख रुपये से एक करोड़ रुपये तक के विज्ञापनों का काम निविदा के जरिये आवंटित किए जाएंगे।
Reserve Bank ने एक करोड़ रुपये से अधिक के ऐसे कामों के आवंटन की प्रक्रिया की रूपरेखा भी जारी की है।
-एजेंसी
The post Reserve Bank मल्टीमीडिया कार्यों के लिए विज्ञापन एजेंसियों को सूचीबद्ध करेगा appeared first on Legend News: Hindi News, News in Hindi , Hindi News Website,हिन्दी समाचार , Politics News - Bollywood News, Cover Story hindi headlines,entertainment news.

No comments:
Post a Comment