आतंकियों को पाक सेना पूरी सुरक्षा देती है: POK ऐक्टिविस्ट | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Sunday, 22 October 2017

आतंकियों को पाक सेना पूरी सुरक्षा देती है: POK ऐक्टिविस्ट

मुजफ्फराबाद। पाक अधिकृत कश्मीर (POK) के एक ऐक्टिविस्ट ने पाकिस्तान को फिर बेनकाब कर दिया है। तौकीर गिलानी ने मुजफ्फराबाद में एक सभा में सार्वजनिक तौर पर कहा कि पाकिस्तान की फौज आतंकियों को प्रशिक्षित करती है और उन्हें सुरक्षित ठिकाना भी उपलब्ध कराती है। आतंकियों को पाक सेना पूरी सुरक्षा देती है।
POK ऐक्टिविस्ट ने कहा कि पाक की सरकार और फौज न तो अपने मुल्क के हित में काम कर रही है और न ही कश्मीरियों के। उन्होंने आगे कहा, ‘दुनिया में कोई दूसरा मुल्क नहीं होगा जो अपने ही लोगों के खिलाफ काम करता हो लेकिन पाक के हुक्मरान अपने ही लोगों पर अत्याचार कर रहे हैं। पाक फौज अपने ही लोगों को जिहादी के तौर पर तैयार करती है और फिर उनका अपने हिसाब से इस्तेमाल करती है।’ तौकीर ने कहा कि बड़ी संख्या में पाकिस्तानी फौज के बहकावे में आ रहे हैं।
गौरतलब है कि पाकिस्तान लगातार भारत में घुसपैठ करवाने की कोशिश करता रहता है। इसके लिए वह गरीबों को लालच देकर उनका इस्तेमाल करता है। आए दिन कश्मीर में पाक से आए आतंकी मारे जाते हैं। हंदवाड़ा में हाल ही में सुरक्षाकर्मियों से हुई मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया है। उस आतंकी के पास से ग्रेनेड, राइफल और पाकिस्तानी करंसी बरामद हुई है।
भारत कई बार विभिन्न मंचों से पाक की पोल खोल चुका है। अब POK के लोग भी खुलकर पाक हुकूमत के अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाने लगे है। POK में मीडिया पर प्रतिबंध के बावजूद वहां से अक्सर पाक सरकार के विरोध में प्रदर्शन की तस्वीरें आती रहती हैं।

-एजेंसी

The post आतंकियों को पाक सेना पूरी सुरक्षा देती है: POK ऐक्टिविस्ट appeared first on Legend News: Hindi News, News in Hindi , Hindi News Website,हिन्‍दी समाचार , Politics News - Bollywood News, Cover Story hindi headlines,entertainment news.

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad