आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर भारतीय वायुसेना ने किया युद्धाभ्यास | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Tuesday, 24 October 2017

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर भारतीय वायुसेना ने किया युद्धाभ्यास

भारतीय वायुसेना का बहुप्रतीक्षित युद्धाभ्यास आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हुआ। वायुसेना के लड़ाकू विमानों की लैंडिंग हाइवे पर कराई गई।
आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए भारतीय वायुसेना ने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर अपने खतरनाक फाइटर जेट से लैंडिंग और टेक-ऑफ का अभ्यास किया।
इसकी शुरुआत मालवाहक विमान C-130J सुपर हरक्यूलिस से हुई। यह विशालकाय विमान इस पूरे अभ्यास का मुख्य आकर्षण रहा। अभ्यास के दौरान वायुसेना के गरुड़ कमांडो की पैनी नजर हर चीज पर रही। सबसे पहले हरक्यूलिस फिर जगुआर, मिराज 2000 और सुखोई 30 MKI विमान एक्सप्रेस-वे को छूकर निकले।
एयर मार्शल ए एस बुटोला के नेतृत्व में अभ्यास की शुरुआत हुई। इस अभ्यास में 20 एयरक्राफ्ट हिस्सा लिया।
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए।
यह अभ्यास उन्नाव के नजदीक बांगरमऊ में हुआ। किसी भी प्रकार की आपदा, युद्ध आदि आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए अभ्यास किया गया।
वायुसेना का ‘पराक्रम’ देखने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय लोग पहुंचे।
-एजेंसी

The post आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर भारतीय वायुसेना ने किया युद्धाभ्यास appeared first on Legend News: Hindi News, News in Hindi , Hindi News Website,हिन्‍दी समाचार , Politics News - Bollywood News, Cover Story hindi headlines,entertainment news.

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad