
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार को इंडियन एयरफोर्स का सबसे बड़ा टचडाउन हुआ। 17 फाइटर प्लेन्स बारी-बारी से एक्सप्रेस-वे के एक हिस्से पर उतारे गए। इनमें बड़ा एयरक्राफ्ट हरक्यूलिस भी शामिल था। बता दें कि भारत में 12 हाईवे को जंग के वक्त फाइटर प्लेन्स की लैंडिंग और टेकऑफ में इस्तेमाल करने लायक बनाने की योजना है। ऐसा हुआ तो भारत के पास पाकिस्तान से तीन गुना ज्यादा रोड रनवे हो जाएंगे। पाकिस्तान के पास अभी चार रोड रनवे हैं। उसने पिछली बार 2016 में उड़ी हमले के बाद इस्लामाबाद में हाईवे पर फाइटर प्लेन उतारे थे। वहीं, भारत 2015 से अब तक तीन बार इस तरह की कामयाब टेस्टिंग कर चुका है। दुनिया में दूसरे वर्ल्ड वॉर के समय से इस तरह के एक्सपेरिमेंट हो रहे हैं। 1939 में विंटर वॉर के दौरान फिनलैंड ने जमी हुई झील पर ही एयरस्ट्रिप बना दिया था।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें आगे पढ़ें
No comments:
Post a Comment