श्रीनगर। हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी सैयद सलाहुद्दीन के बेटे शाहिद यूसुफ को राष्ट्रीय जांच एजेंसी NIA ने गिरफ्तार कर लिया है। शाहिद को 2011 हवाला फंडिंग केस में अरेस्ट किया गया है। सुरक्षा बलों के लिए यह एक बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। सैयद सलाहुद्दीन का बेटा जम्मू-कश्मीर सरकार के कृषि विभाग में जूनियर इंजिनियर है।
बता दें कि पिछले कुछ महीनों से सुरक्षा एजेंसियों ने आतंकियों के रिश्तेदारों और हवाला के जरिए उन्हें पैसे पहुंचाने वालों के खिलाफ अपनी सख्ती बढ़ा दी है। सलाहुद्दीन ने दो शादी की है और शाहिद यूसुफ उसकी पहली पत्नी का बेटा है। हिजबुल चीफ अपनी दूसरी पत्नी के साथ पाकिस्तान में रहता है। इसी साल यूनाइटेड नेशंस ने सलाहुद्दीन को वैश्विक आतंकी घोषित किया है।
सलाहुद्दीन पाकिस्तान में युनाइडेट जिहाद काउंसिल का सरगना है। उस पर भारत में कई आतंकी हमलों में शामिल होने का आरोप है। पिछले साल जनवरी में पठानकोट एयरबेस पर हमले के पीछे उसके संगठन यूनाइडेट जिहाद काउंसिल का ही हाथ था। आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद भी सलाहुद्दीन के संगठन का हिस्सा है।
बता दें कि इस साल अगस्त में NIA को अलगाववादी नेता शाहिद उल इस्लाम के पास से कश्मीर के 150 आतंकियों की लिस्ट मिली है। शाहिद, मीरवाइज उमर फारूक का करीबी है। शाहिद ने पूछताछ में बताया है कि अलगाववादी नेताओं को सिर्फ पाकिस्तान से ही नहीं, बल्कि दुबई और लंदन से भी फंड मिलता है।
-एजेंसी
The post हिजबुल आतंकी सैयद सलाहुद्दीन का बेटा गिरफ्तार, NIA ने किया गिरफ्तार appeared first on Legend News: Hindi News, News in Hindi , Hindi News Website,हिन्दी समाचार , Politics News - Bollywood News, Cover Story hindi headlines,entertainment news.

No comments:
Post a Comment