सेहत के लिहाज से चुकंदर की जितनी तारीफ की जाए, वह कम है | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Saturday, 21 October 2017

सेहत के लिहाज से चुकंदर की जितनी तारीफ की जाए, वह कम है

सेहत के लिहाज से चुकंदर की जितनी तारीफ की जाए, वह कम है। चुकंदर की गणना कंद वाली सब्जियों में की जाती है। इसका प्रयोग सब्जी की अपेक्षा सलाद के रूप में अधिक किया जाता है। यह पौष्टिक होने के कारण हर प्रकार की कमजोरी को दूर करने वाला, रक्तशोधक व कई बीमारियों में लाभदायक है।
वे महिलाएं, जिन्हें माहवारी में कष्ट होता है, उन्हें अधिक से अधिक कच्चा चुकंदर खाना चाहिए। यह दूध और रक्त बढ़ाता है और माहवारी में भी लाभ पहुंचाता है। अध्ययन के आधार पर कहना है कि सफेद और लाल चुकंदर भी रक्तचाप को कम करती है। इसकी वजह इसमें भरपूर मात्रा में पाया जाने वाला नाइट्रेड है। यह एक ऐसा रसायन है जो पाचन तंत्र में पहुंच कर नाइट्रिक आक्साइड बन जाता है और रक्त प्रवाह को बढ़ाता है तथा रक्तचाप को कम रखता है। यह मांसपेशियों की ऑक्सीजन की जरूरत को भी कम कर देता है। हाइपरटेंशन या उच्च रक्तचाप एक गंभीर बीमारी होती है जो हृदय संबंधी अन्य बीमारियों का भी बड़ा खतरा पैदा करती है।
चुकंदर के 100 ग्राम रस में 25 ग्राम सिरका मिलाकर बालों की जड़ों में लगाने से रूसी का नाश होता है और बालों का झड़ना भी रुक जाता है।
चेहरे के दाग-झाइयां, मुंहासे आदि ठीक हो जाते हैं और चेहरा कांतिमय हो जाता है।
चोट-मोच में चुकंदर की पत्तियों का ताजा रस लाभ पहुंचाता है। पत्तों को रगड़कर मोच वाले स्थान पर रखकर पट्टी बांध देना चाहिए। पत्तों के रस को शहद में मिलाकर दाद पर लगाने से दाद ठीक हो जाता है।
चुकंदर के 100 ग्राम रस में 25 ग्राम सिरका मिलाकर बालों की जड़ों में लगाने से रूसी का नाश होता है और बालों का झड़ना भी रुक जाता है।
-एजेंसी

The post सेहत के लिहाज से चुकंदर की जितनी तारीफ की जाए, वह कम है appeared first on Legend News: Hindi News, News in Hindi , Hindi News Website,हिन्‍दी समाचार , Politics News - Bollywood News, Cover Story hindi headlines,entertainment news.

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad