नई दिल्ली। दातों का खयाल रखने के लिए सिर्फ नियमित रूप से ब्रश करना ही काफी नहीं है, दातों को ब्रश के अलावा vitamins वाली अच्छी खुराक भी दें ।
ऑस्ट्रेलिया के डॉक्टर स्टीवन लिन ने दावा किया है कि बचपन से हमें सिखाया गया है कि रोज ब्रश करना और दातों की सफाई करना ही दातों का खयाल रखने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है। लेकिन कैविटीज और दांत खराब होने जैसी चीजों से बचने के लिए ये आदतें काफी नहीं हैं।
उन्होंने कहा कि हमें खाने में कुछ खास विटामिन शामिल करने चाहिए जो हमारे दातों का खयाल रखते हैं। उन्होंने कहा कि इसके लिए हमें खाने-पीने की आदत में बदलाव लाना होगा। लिन ने कहा, ‘आप ये जानकर हैरान होंगे कि आपका टूथपेस्ट दातों के लिए ज्यादा जरूरी नहीं है। बल्कि दातों के लिए उचित पोषण देने के मुकाबले ब्रश और दांत की सफाई कम जरूरी है।’
विटामिन A,D,K2 और E की मात्रा खाने में जरूरी
डॉ लिन के मुताबिक विटामिन A,D,K2 और E की मात्रा खाने में जरूरी है ताकी हमारे दांत स्वस्थ रह सकें। बता दें कि विटामिन ‘ए’ मुहं के अंदर लार (सलाइवा) बनाने में मदद करता है जो हानिकारक कीटाणुओं को खत्म करता है।
विटामिन ‘डी’ हड्डियों की मजबूती के लिए सबसे जरूरी होता है खासकर की दांतों के लिए।
वहीं विटामिन K2 कैलशियम को मुंह के अंदर सही जगह पहुंचाने में मदद करता है। साथ ही विटामिन E एक एंटीऑक्सीडेंट है जो मुंह के अंदर के बैक्टीरिया की मात्रा को नियंत्रित रखने के काम आता है.
इन चाजों में मिलते हैं ये विटामिन
विटामिन A दूध से बनी चीजें, अंडे, गाजर और पीले और गहरे रंग की सब्जियों में पाया जाता है। वहीं विटामिन K2 को लिए आप बटर, अंडा, पनीर या चीज खा सकते हैं। इसके अलावा विटामिन E के लिए ब्रॉकली, पालक और मूंगफली खाएं. वहीं मशरूम, मच्छली और कुछ डेयरी
प्रोडक्ट्स से आपको vitamins D प्राप्त होता है तो अगर अपने दातों को स्वस्थ रखना है तो साफ-सफाई के अलावा खान-पान पर भी भरपूर ध्यान दें।
The post दातों को ब्रश के अलावा vitamins वाली अच्छी खुराक भी दें appeared first on Legend News: Hindi News, News in Hindi , Hindi News Website,हिन्दी समाचार , Politics News - Bollywood News, Cover Story hindi headlines,entertainment news.

No comments:
Post a Comment