हार्दिक पटेल को कांग्रेस ने दिया अपनी पार्टी से चुनाव लड़ने का न्‍यौता | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Saturday, 21 October 2017

हार्दिक पटेल को कांग्रेस ने दिया अपनी पार्टी से चुनाव लड़ने का न्‍यौता

अहमदाबाद। मोदी के किला गुजरात में सेंध लगाने के लिए पाटीदार नेता हार्दिक पटेल को गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष भरत सिंह सोलंकी ने कांग्रेस के साथ आकर चुनाव लड़ने का न्यौता दिया है। वहीं बीजेपी के बागियों को भी बीजेपी के खिलाफ कांग्रेस में आने का निमंत्रण दिया गया है।
गुजरात में कांग्रेस किसी भी सूरत में मोदी और बीजेपी को धूल चटाकर सत्ता हथियाने की फिराक में है क्यों कि कांग्रेस अगर गुजरात चुनाव जीत जाती है तो मोदी का अहंकार ध्वस्त हो जाएगा। वहीं लोकसभा 2019 में आधी लड़ाई कांग्रेस पार्टी जीत लेगी।
इसी को ध्यान में रखते हुए सोलंकी ने कहा कि चुनाव के लिए सभी विकल्प खुले हुए हैं अगर कोई हमारे सिंबल पर चुनाव लड़ने की इच्छा रखता है तो उसका भी स्वागत है और अगर कोई अलग से स्वतंत्र होकर चुनाव लड़ने का इच्छुक है तो वो भी साथ आ सकता है।
वहीं हार्दिक ने थोड़ी देर पहले ही ट्वीट कर साफ कर दिया है कि मुझे चुनाव नहीं लड़ना है और चुनाव लड़ने का हमारा स्वार्थ भी नहीं हैं। हमें अधिकार चाहिए और न्याय, हम अहंकार के सामने लड़ रहे हैं तो जीत हमारी होंगी।
-एजेंसी

The post हार्दिक पटेल को कांग्रेस ने दिया अपनी पार्टी से चुनाव लड़ने का न्‍यौता appeared first on Legend News: Hindi News, News in Hindi , Hindi News Website,हिन्‍दी समाचार , Politics News - Bollywood News, Cover Story hindi headlines,entertainment news.

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad